Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Bigg Boss 19 के अमाल मलिक जैसे आप भी लेते हैं खर्राटे? क्या है इसका पक्का इलाज
Bigg Boss 19 Amaal Mallik Snoring Issue : खर्राटे लेना एक आम समस्या है, लेकिन यह जितनी साधारण लगती है, उतनी ही परेशान करने वाली भी हो सकती है। यह परेशानी न केवल उस व्यक्ति को प्रभावित करती है जो खर्राटे लेता है, बल्कि उसके आसपास सोने वाले लोगों की नींद भी खराब कर देती है।
हाल ही में बिग बॉस 19 में मशहूर सिंगर अमाल मलिक इस वजह से चर्चा में आए जब उनके खर्राटों ने घर के अन्य कंटेस्टेंट्स की नींद उड़ा दी। जहां शो में इसे हल्के-फुल्के मजाक के रूप में दिखाया गया, वहीं यह असल जिंदगी की एक गंभीर समस्या की ओर भी इशारा करता है।

अमाल मलिक और उनके खर्राटे बने चर्चा का विषय
शो में जब अमाल मलिक सोए तो उनके तेज खर्राटों की वजह से बाकी सदस्य परेशान हो गए। किसी को यह मजाकिया लगा, तो कुछ झुंझलाहट महसूस करने लगे। कई लोगों ने तकियों में सिर छिपा लिया ताकि किसी तरह दोबारा नींद आ सके। यह वाकया भले ही टीवी पर मनोरंजन का साधन बन गया, लेकिन असलियत में खर्राटों की समस्या कई परिवारों में रोजमर्रा की परेशानी है।
खर्राटे क्यों आते हैं?
खर्राटे तब आते हैं जब हमारी नाक और गले से हवा सुचारू रूप से नहीं गुजर पाती। इसकी वजह से गले के पीछे मौजूद ऊतक (tissues) कंपन करने लगते हैं और आवाज पैदा होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं:
- जुकाम या एलर्जी
- पीठ के बल सोना
- अधिक वजन होना
- सोने से पहले शराब का सेवन
- खराब नींद की दिनचर्या
- गले की मांसपेशियों का ढीलापन
- नाक से जुड़ी समस्या, जैसे देवीएटेड सेप्टम
कुछ मामलों में खर्राटे केवल एक सामान्य समस्या होते हैं, लेकिन कई बार यह स्लीप एपनिया जैसी खतरनाक स्थिति का संकेत भी हो सकते हैं। स्लीप एपनिया में नींद के दौरान सांस रुक-रुक कर चलती है, जो लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।
खर्राटों को कैसे कम करें या रोकें?
खर्राटों की समस्या को पूरी तरह खत्म करना संभव है, बशर्ते आप सही जीवनशैली और कुछ उपाय अपनाएँ।
सोने की पोजीशन बदलें : पीठ के बल सोने की बजाय करवट लेकर सोएं।
वजन नियंत्रित करें : मोटापे से गले में अतिरिक्त वसा जमा होती है, जिससे खर्राटे बढ़ जाते हैं।
शराब और सिगरेट से परहेज करें : खासकर सोने से पहले शराब का सेवन खर्राटों की संभावना बढ़ा देता है।
सोने का समय नियमित करें : पर्याप्त और नियमित नींद लें।
नाक की देखभाल करें : एलर्जी, सर्दी या नाक बंद होने पर तुरंत उपचार करें।
व्यायाम और योग करें : श्वास संबंधी योगासन जैसे प्राणायाम फेफड़ों और गले की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं।
जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें : अगर खर्राटों के साथ सांस रुकने की समस्या है, तो यह स्लीप एपनिया हो सकता है, जिसके लिए चिकित्सकीय देखभाल ज़रूरी है।
इन बीमारियों की तरफ इशारा करते हैं खर्राटे
बिग बॉस 19 में आमाल मलिक के खर्राटों को भले ही मजाक में लिया गया, लेकिन यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या की झलक भी है। खर्राटे केवल नींद में खलल नहीं डालते, बल्कि लंबे समय तक अनदेखा करने पर हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मानसिक थकान जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
