Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Black tea vs Black Coffee: सेहत के लिए दोनों में से क्या पीना है ज्यादा बेहतर?
Black Coffee vs Black Tea : चाय और कॉफी दुनियाभर में लोकप्रिय हॉट ड्रिंक्स हैं, लेकिन भारतीय घरों में आमतौर पर दूध वाली चाय या कॉफी बनाई जाती है, जो सेहत के लिए उतनी फायदेमंद नहीं मानी जाती। हालाँकि, ब्लैक टी और ब्लैक कॉफी जैसे हेल्दी विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें दूध और चीनी का उपयोग नहीं होता।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लैक टी और ब्लैक कॉफी दोनों सेहत के लिए लाभकारी हैं, क्योंकि इनमें अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और ये मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देती हैं। इनकी कैलोरी भी कम होती है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लेकिन दोनों में से सेहत के लिए क्या फायदेमंद हैं आइए जानते हैं।

ब्लैक कॉफी पीने के फायदे
कैफीन: कॉफी में अधिक कैफीन होता है, जो मानसिक सतर्कता बढ़ाने, ऊर्जा स्तर को बढ़ाने और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स: ब्लैक कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
वजन कम करने में सहायक: यह मेटाबोलिज्म को तेज करने और वसा जलाने में मदद कर सकती है।
स्वास्थ्य लाभ: ब्लैक कॉफी का सेवन दिल और लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन से नींद पर असर पड़ सकता है।
ब्लैक टी पीने के फायदे
स्वास्थ्य लाभ: ब्लैक चाय में भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह रक्तदाब कम करने, हृदय स्वास्थ्य को सुधारने और पाचन में सहायता कर सकती है।
कम कैफीन: ब्लैक चाय में कैफीन की मात्रा कॉफी की तुलना में कम होती है, जो इसे उन लोगों के लिए उपयुक्त बनाती है जिनमें कैफीन के प्रति संवेदनशीलता हो।
सहज पाचन: यह चाय पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, खासकर अगर पेट में गैस या अपच हो।
ब्लैक कॉफी और ब्लैक टी में से क्या पिएं?
ब्लैक कॉफी दिल की धड़कन तेज कर सकती है, इसलिए हार्ट मरीजों को इसे कम पीना चाहिए। वहीं, ब्लैक टी एसिडिटी के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है। हालांकि, ब्लैक टी को आयुर्वेदिक तरीके से बनाने से शरीर को अतिरिक्त पोषण मिलता है, जिससे इसे कुछ लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगरआप एनर्जेटिक ड्रिंक्स पीना चाहते हैं, तो ब्लैक कॉफी बेहतर विकल्प हो सकती है। यदि आप एक हल्का और आरामदायक विकल्प चाहते हैं, जो पाचन में मदद करे, तो ब्लैक चाय पीने का विकल्प चुनें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
