Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट
Why Your Stomach Bloats by Evening: अक्सर देखा जाता है कि सुबह तो पेट प्लेन दिखता है लेकिन शाम होते-होते फूलकर गुब्बारा बन जाता है। कहीं आप इसे बैली फैट तो नहीं समझ रहे क्योंकि ये तो ब्लोटिंग है। इससे न सिर्फ पेट फूलता है बल्कि भारीपन, गैस, डकारें और पेट में जकड़न सी महसूस होती है। आमतौर पर इसकी वजह गलत खानपान और जल्दबाजी में भोजन खाना होता है। कभी-कभी ये समस्या हो रही है तो कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है लेकिन बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें और तुंरत डॉक्टर से संपर्क करें। आइए जान लेते हैं कि ब्लोटिंग की समस्या क्यों होती है, इसके लक्षण क्या है और बचाव के लिए क्या उपाय करें?

क्यों होती है ब्लोटिंग?
ब्लोटिंग एक पेट संबंधी समस्या है जो अक्सर गलत खानपान और पेट में हवा भर जाने की वजह से होती है। ब्लोटिंग होने पर भारी-भारी सा लगने लगता है, पेट में मरोड़ भी होता है और कई बार उल्टी जैसा मन होता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
किस वजह से होती है ब्लोटिंग जानें वो 5 बड़े कारण
1. जल्दबाजी में बिना ठीक से चबाए खाना खाने से
बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें खाना खाने में भी जल्दबाजी रहती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं तो जान लें कि आपकी यही जल्दबाजी इसका कारण है। दरअसल, जल्दी-जल्दी खाना खाने से पेट में हवा चली जाती है और गैस बनने लगती है व पेट फूलने लगता है। इसलिए ध्यान रखें कि खाना अच्छे से चबाकर व धीरे-धीरे खाएं।
2. गैस बनाने वाले खाने से होती है ब्लोटिंग
कुछ लोगों को राजमा, छोटे, गोभी आदि अच्छे से हजम नहीं होते हैं क्योंकि ये सभी गैस बनाने वाली चीजें हैं। इन्हें खाने व कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को पीने से ब्लोटिंग की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। ऐसा नहीं है कि आप इन्हें बिल्कुल छोड़ दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इनकी मात्रा सीमित कर दें।
3. ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड
ब्लोटिंग का एक मुख्य कारण ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, पैकेट वाले खाने होते हैं जिनमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है और वो ब्लोटिंग का कारण बनती हैं। इन्हें खाने से पेट फूल जाता है और भारीपन लगता है।
4. कमजोर पाचन वाले लोगों को होती है ब्लोटिंग
जिन लोगों का पाचन तंत्र बहुत कमजोर है और उनका पेट अच्छे से साफ नहीं होता है उन्हें भी ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी ये समस्या है तो भरपूर मात्रा में पानी पिएं और फाइबर युक्त चीजें खाएं ताकि पेट आसानी से साफ हो जाए।
5. डेयरी प्रोडक्ट भी हैं एक वजह
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट जैसे की दूध, दही और ग्लूटेन से दिक्कत होती है और उन्हें खाने से ब्लोटिंग की समस्या होती है। अगर आपको भी लगता है कि इन चीजों को खाने से आपका भी पेट फूल रहा है तो इनकी मात्रा सीमित कर दीजिए और डॉक्टर से संपर्क करें।
ब्लोटिंग से हैं परेशान तो करें इन चीजों का सेवन
दही (अगर सूट करता हो)
छाछ में भुना जीरा और काला नमक
अदरक की चाय
सौंफ या अजवाइन
पपीता और केला
खीरा
हल्का और घर का बना भोजन
पर्याप्त पानी
ये भी जान लें कि ब्लोटिंग में क्या नहीं खाना चाहिए?
कोल्ड ड्रिंक और सोडा
ज्यादा तला-भुना खाना
फास्ट फूड
बहुत ज्यादा मीठी चीजें
जरूरत से ज्यादा नमक
शराब और धूम्रपान
एक बार में बहुत ज्यादा भोजन
कब डॉक्टर से मिलें?
यदि पेट फूलने के साथ तेज दर्द, लगातार उल्टी, वजन कम होना, खून आना, लगातार कब्ज या दस्त, या कई हफ्तों तक ब्लोटिंग बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यह किसी गंभीर पाचन संबंधी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
