Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Blood Sugar Home Remedies: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए रोज चबाएं ये औषधीय पत्तियां, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ता है। डायबिटीज के कारण कई लोगों को बीपी, आंखों से जुड़ी, किडनी और दिल से जुड़ी बीमारी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में करीब 42 करोड़ लोग डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं। जिनमें से करीब 15 लाख लोगों की मौत हाई ब्लड शुगर के कारण होती है।
डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। इसे आप अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल कर सकते हैं। लोग अपने डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में तरह-तरह के फूड्स शामिल करते हैं। कई लोग तो आयुर्वेद का सहारा भी लेते हैं। आज हम आपके लिए डायबिटीज में खाने वाले कुछ औषधीय पत्तों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें चबाने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए चबाएं ये पत्तियां
1. नीम के पत्ते
नीम के पेड़ की छाल से लेकर इसके जड़ तक दवाई के रूप में काम करता है। नीम के पेड़ की पत्तियां भी आपके हेल्थ के लिए काभी लाभकारी होता है। नीम के पत्ते चबाने से आपका डायबिटीज भी कंट्रोल में रह सकता है। आप रोज सुबह नीम के पत्तों को सुबह-सुबह चबाए। ऐसे करने से आपके खून में शुगर की मात्रा नहीं बढ़ती है और आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
2. करी पत्ते
करी पत्ते को लोग अक्सर अपने खाने के स्वाद को बढ़ाने में उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इस पत्ते को चबाने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
3. एलोवेरा के पत्ते
एलोवेरा एक ऐसी औषधी है जिसे दुनियाभर में स्किन से लेकर हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। हम सभी के घर में एलोवेरा का पौधा आसानी से मिल जाता है। एलोवरा में हाइपोग्लासेमिक गुण मौजूद होते है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता होती है। आपको सुबह खाली पेट इस औषधी का सेवन करना चाहिए।
4. मोरिंगा के पत्ते
मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां भी अपने औषधिय गुणों के लिए जाना जाता है। कई अध्ययनों में भी पाया गया है कि मोरिंगा के पेड़ की पत्तियों से टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। मोरिंगा के पत्तों में स्ट्रॉन्ग फाइटोकेमिकल्स गुण मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
5. जैतून के पत्ते
आपने अक्सर जैतून के तेल का उपयोग खाने या स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया होगा। लेकिन जैतून के पत्ते का इस्तेमाल आमतौरपर लोग डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए करते हैं। जैतून के पत्तों का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में तेजी से ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
6. शरीफा के पत्ते
शरीफा एक फल है जो खाने में बहुत ही टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। लेकिन इस फल की तरह इसके पत्ते भी काफी स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। शरीफा के पत्तों में एंटी-डायबेटिक, फोटोकंस्टीट्यूटेंट गुण मौजूद होते हैं जो इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने के साथ ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications