Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
4 महीने की ट्रेनिंग, कोई मिठाई नहीं, जानें कैसे Bobby Deol बने 'Animal' के खूंखार विलेन?
Bobby Deol Weight Loss Transformation For Movie Animal : इन दिनों एक्टर बॉबी देओल मूवी एनिमल में विलेन का रोल निभा रहे हैं और वो अपनी खूंखार ट्रांसफॉर्मेशन के वजह से चर्चाओं में हैं।
इस फिल्म में अपने लुक के लिए बॉबी ने खूब मेहनत की है। पर्दे पर खूंखार विलेन दिखने के लिए बॉबी ने 4 महीने की ट्रेनिंग भी ली है। आइए उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन लुक पर डालते हैं एक नजर-

बॉबी ने ली 4 महीने की ट्रेनिंग
फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस बॉबी के लुक और उनकी बॉडी की तारीफ करने लगे हैं। 54 साल में बॉबी का ये लुक सच में काबिले ए तारीफ है। फिटनेस एक्सपर्ट प्रज्जवल शेट्टी से 4 महीने की ट्रेनिंग ली है। प्रज्जवल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बॉबी ने ट्रेनिंग के दौरान एक्सरसाइज और वर्कआउट पर काफी ध्यान दिया है। इस दौरान उन्होंने जिम में जमकर पसीना बहाया है।
इन एक्सरसाइज पर फोकस करते हैं बॉबी
फिटनेस एक्सपर्ट के मुताबिक बॉबी नियमित तौर पर एक घंटा ट्रेनिंग लेते थे। जिसमें वे हाई इंटेंसिटी वर्कआउट ज्यादा करते थे। वे कुल एक एक घंटे की ट्रेनिंग लेते थे, जिसमें से 40 मिनट की HIIT वर्कआउट के अलवां 20 मिनट अन्य कार्डियो एक्सरसाइज करते थे। बॉबी वेट ट्रेनिंग, रनिंग और साइकिलिंग के साथ-साथ मसल बनाने और शारीरिक स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए अन्य एक्सरसाइज भी करते थे। वेट ट्रेनिंग करने से कैलोरी ज्यादा बर्न होती है, इसलिए बॉबी वेट ट्रेनिंग और कैलोरी का भी पूरी तरह से ध्यान रखते थे।
मीठे से किया पूरा परहेज
बॉबी बाहर का खाना अवॉइड करते हैं। इस दौरान वे शरीर में पोषक तत्वों को बैलेंस रखने का भी पूरा ध्यान रखते थे। ब्रेकफास्ट में वे अंडे और दलिया खाते थे। लंच में वे चिकन के साथ चावल खाना ज्यादा पसंद करते थे। वहीं शाम को बॉबी हल्का चिकन या फिर सलाद आदि लेना पसंद करते थे। इस दौरान उन्होंने मीठा खाने भी पूरी तरह परहेज किया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
