Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Boiled egg vs Omelet : उबला हुआ अंडा या ऑमलेट, सेहत के लिए दोनों में से क्या खाएं?
Boiled egg vs Omelet : अंडा पोषण से भरपूर सुपरफूड है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। उबला अंडा और ऑमलेट दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, अंडा दुनियाभर में सबसे पॉपुलर ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे लोग विभिन्न तरीकों से खाना पसंद करते हैं, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन है। सबसे ज्यादा लोग उबले अंडे या फिर ऑमलेट खाना पसंद करते हैं।
क्या उबला अंडा ज्यादा फायदेमंद है या ऑमलेट? दोनों के अपने फायदे हैं, आइए जानते हैं वेटलॉस से लेकर ज्यादा प्रोटीन इनटेक के लिए दोनों में से कौनसा विकल्प खाना ज्यादा फायदेमंद हैं।

उबले अंडे खाने के फायदे
उबले अंडे सेहत के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, क्योंकि इन्हें बिना तेल या मसालों के पकाया जाता है, जिससे अतिरिक्त कैलोरी नहीं बढ़ती। एक उबले अंडे में लगभग 70-80 कैलोरी होती है, जो ऊर्जा प्रदान करती है। यह खासतौर पर वजन घटाने वालों और हल्का आहार पसंद करने वालों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने और स्वस्थ रखने में मदद करता है।
ऑमलेट खाने के फायदे
ऑमलेट एक स्वादिष्ट और पोषणयुक्त विकल्प है, जिसमें अंडे के साथ सब्जियां, पनीर या हल्के मसाले मिलाकर इसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है। हालांकि, इसे पकाने के लिए तेल या मक्खन का उपयोग होता है, जिससे कैलोरी बढ़ सकती है। सही मात्रा में तेल और कम मसालों के साथ बनाया गया ऑमलेट सेहतमंद विकल्प बन सकता है। सब्जियां और पनीर मिलाकर यह एक संपूर्ण आहार बन जाता है।
दोनों में से क्या खाना ज्यादा फायदेमंद?
उबले अंडे और ऑमलेट दोनों ही सेहतमंद हैं। कम कैलोरी के लिए उबले अंडे बेहतर हैं, जबकि स्वाद और पोषण का संतुलन चाहिए तो ऑमलेट चुनें। यह ऑमलेट की तैयारी पर निर्भर करता है-कम तेल और स्वस्थ सामग्री इसे हेल्दी बनाती है। अंडा सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन संतुलित मात्रा में खाना जरूरी है। रोजाना 2-3 अंडे खाना उचित है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर केवल अंडे का सफेद हिस्सा खाने की सलाह दी जाती है।
वेटलॉस वालों को क्या खाना चाहिए?
एक्टिव लोगों के लिए ऑमलेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें एनर्जी देने वाले फैट्स होते हैं, जो दिनभर ऊर्जा प्रदान करते हैं। वहीं, उबला अंडा कम कैलोरी और हाई प्रोटीन होने के कारण वजन घटाने में मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
