Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
63 की उम्र में बोमन ईरानी ने कम किया 30 Kg वजन, जानें उम्र के इस दौर में कैसे करें Weight Loss
Boman Irani Weight Loss : बॉलीवुड के अभिनेता बोमन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। कैसा भी रोल हो बोमन उसमें जान फूंक देते हैं।
इन्होंने अबतक कई बड़ी फिल्में जैसे- मुन्ना भाई एमबीबीएस, थ्री-इडियट्स, मैं हूं ना, वीर-जारा, खोसला का घोसला जैसी फिल्मों में बेहरीन प्रदर्शन किया है। हाल ही में एक्टर ने 'महात्मा वर्सेस गांधी' में राष्ट्रपिता की भूमिका निभाने के अपने कुछ एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को करने के लिए उन्होंने करीब 30 किलो वजन तक कम किया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्या बोले बोमन ईरानी?
अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर महात्मा गांधी के किरदार कुछ पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट के कैप्शन में बोमन ने लिखा, " हर व्यक्ति को गांधी जी के सिद्धांतों पर हर रोज चलने की जरूरत होती है। मुझे फिरोज खान की फिल्म 'महात्मा वर्सेस गांधी' महात्मा गांधी का किरदार निभाने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य है। इस किरदार को अच्छे से निभाने के लिए मुझे 30 किलो वजन घटाना पड़ा, लेकिन मुझे जीवन भर सीखने का मौका मिला।''
बता दें कि बोमन ईरानी की उम्र 63 है। इस उम्र में 30 किलो वजन कम करना हैरानी की बात होगी। अगर आप भी इस उम्र के पड़ाव पर आकर अपना वजन घटाने की चाहत रखते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
60 के बाद वजन घटाने के लिए क्या करें?
नियमित रूप से करें एक्सरसाइज
अगर आप 60 के बाद नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे मांसपेशियों का विकास काफी ज्यादा तेजी हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। साथ ही हड्डियों के विकास को भी बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
60 से अधिक उम्र के बाद अगर आप अपने शरीर को एक्टिव रखते हैं, जो इससे आपके मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। इसके लिए आप रोजाना कुछ मिनट वॉकिंग करें, स्वीमिंग भी आपके हेल्थ के लिए बेस्ट हो सकता है।
डाइट पर ध्यान देना है जरूरी
अगर आपकी उम्र 60 से अधिक है, तो इस उम्र में आपको अपने आहार में प्रोटीन के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को शामिल करने की जरूरत होती है। कोशिश करें कि चीनी और फैट युक्त आहार को कम से कम शामिल करें।
स्ट्रेचिंग ज़रूरी
60 के बाद शरीर में एक्सरसाइज करें या नहीं लेकिन स्ट्रेचिंग को जरुर टाइम दें। स्ट्रेचिंग आपके जोड़ों (Joints) को फ्लेक्सिबल और लूज बनाए रखेगी, जो बाद में आपको पहले की तुलना में ज्यादा एक्टिव होने की तरफ ले जाता है।
पर्याप्त पानी पिएं
हाइड्रेटेड रहने से ना सिर्फ आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करते हैं, बल्कि आपकी हेल्थ में भी सुधार होगा। सही डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म फंक्शनिंग के लिए हाइड्रेटेड रहना और पर्याप्त पानी पीना बेहद ज़रूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
