Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
17 किलो वजन कम कर Fat से Fit हुए बोनी कपूर, जानें कैसे श्रीदेवी ने इस ट्रांसफॉर्मेशन में की मदद
Boney Kapoor's Weight Loss Journey : बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर बोनी कपूर अपने शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन की वजह सुर्खियों में हैं। डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस दंग हैं।
सोशल मीडिया पर बोनी ने जो तस्वीर शेयर की है। इसमें दो तस्वीरें शामिल हैं। पहली में वो पत्नी श्रीदेवी के साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें वो काफी मोटे और वजनदार नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में बोनी कपूर फिट नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले जान्हवी कपूर ने भी अपने पिता की ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर कर तारीफ की थी।
बोनी कपूर ने अब एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने श्रीदेवी के टिप्स की मदद से 17 किलो वजन कम किया है। आइए जानते हैं बोनी कपूर की ट्रांसफॉर्मेशन में श्रीदेवी का कनेक्शन और वेटलॉस से जुड़े सीक्रेट।
वेटलॉस का है श्री देवी से कनेक्शन
बोनी कपूर ने बताया कि श्री हमेशा चाहती थी कि मैं अपना वजन कम करुं। लेकिन मीठा खाने की वजह से मैं ऐसा नहीं कर पाया। लेकिन अब उसके बताए टिप्स की वजह से मैंने अपना वेटलॉस किया है।
इस डाइट को किया फॉलो
बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी के टिप्स के मुताबिक ऑयली और ग्लूटन फ्री डाइट फॉलो की। वीक में एक बार ही चावल खाता हूं, जिससे वजन घटाने में मदद मिली।

पर मीठा खाना नहीं छोड़ा
बोनी कपूर ने बताया कि वो मीठे के काफी शौकीन हैं, इसे छोड़ नहीं सकते हैं। इसलिए उन्होंने इसकी कटौती कर दी है। चीनी और नमक का सेवन न के बराबर ही करते हैं।
कार्ब्स वाली डाइट पर देते हैं जोर
बोनी कपूर डाइट में ज्यादा कार्ब्स खाते हैं। क्योंकि इस उम्र में एनर्जी की ज्यादा जरुरत होती है। इसके अलावा वो एक्टर रणदीप हुड्डा की बहन डॉ. अंजलि हुड्डा की बताई डाइट को करते हैं फॉलो।
20 साल में कम किया वजन
बोनी का वजन 2004 में करीबन 115 किलो था अब उनका वजन 98 किलो के आसपास पहुंच गया है। वो पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
