Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sugarcane Juice For Diabetic: क्या शुगर के मरीज पी सकते है गन्ने का जूस, जानें फायदे और नुकसान
Sugarcane juice good or bad for diabetes : गन्ने का जूस ताजगी और मिठास से भरे होने की वजह से खूब पसंद किया जाता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाता है। पीलिया जैसी समस्या में यह खूब फायदेमंद माना जाता है। गन्ने का जूस अपने स्वादिष्ट और ठंडे तासीर होने की वजह से गर्मी में पॉपुलर ड्रिंक में से एक है।
लेकिन इसमें नेचुरल शुगर कंटेट खूब ज्यादा मात्रा में मौजूद होती है, तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इसे डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं? आइए जानते है कि क्या डायबिटीज के मरीजों को इसे पीना चाहिए?

डायबिटीज में गन्ना का रस पीना चाहिए या नहीं?
गन्ने के एक 100 मिली जूस में करीब 13-15 ग्राम शुगर कंटेट होता है। अमेरिकन हार्ट असोसियेशन के मुताबिक, पुरुषों को दिन में 9 चम्मच और महिलाओं को 6 चम्मच से ज्यादा चीनी के सेवन से बचना चाहिए। डायबिटीज में गन्ने का जूस पीने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है। इसमें मौजूद हाई शुगर कंटेट आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। इसलिए शुगर पैशेंट को तो इससे दूरी बनाकर चलना चाहिए।
ICMR ने गन्ने के रस को माना नुकसानदायक
हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने लोगों को ज्यादा गन्ने का जूस न पीने की सलाह दी है। ICMR की तरफ से जारी गाइडलाइंस में बताया गया है कि 100 मिलीग्राम गन्ने के जूस में करीब 13-15 ग्राम शुगर कंटेट मौजूद होता है। जहां एक वयस्क को एक दिन में 30 ग्राम से ज्यादा शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए, वहीं बच्चों के लिए एक दिन में 24 ग्राम से ज्यादा शुगर इनटेक नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस हिसाब से अगर कोई गर्मी में गन्ने का जूस का सेवन कर रहा है, तो वह आवश्यकता से अधिक शुगर का सेवन कर रहा है।
ज्यादा शुगर के नुकसान
ज्यादा शुगर का सेवन करने से वह शरीर में पहुंचकर बहुत सारी समस्याओं की वजह बन सकता है। जो मोटापा, बीपी, फैटी लिवर, डायबिटीज समेत कई गंभीर बीमारियों का जड़ बन सकता है। इससे बचने के लिए बेहतर है कि आप कोई सा भी साबुत फल खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications