Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गर्मियों में अंडा खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Summer Diet With Eggs: अक्सर ये सुना है कि संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे... लेकिन गर्मी के मौसम में अंडे खाने को लेकर अलग-अलग बातें कही जाती हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि गर्मी में अंडा खाना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक। बहुत से लोग मानते हैं कि अंडा शरीर में गर्मी बढ़ा देता है। मगर ऐसा नहीं है बल्कि सच्चाई यह है कि यदि सही मात्रा और तरीके से अंडे का सेवन किया जाए तो यह गर्मी में भी फायदेमंद हो सकता है।
गर्मी में अंडे खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जान लेते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मी में अंडा कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। गर्मी में अंडा खाने से क्या फायदे मिलते हैं। इसमें कौन-कौन से गुण होते हैं।
गर्मी में अंडे खाना सही या गलत?
अंडों को लेकर कहा जाता है कि गर्मी के मौसम में इन्हें खाने से नुकसान हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि अंडों को सही मात्रा में खाने से गर्मी हो या सर्दी किसी भी मौसम में कोई नुकसान नहीं होता है। अंडों में प्रोटीन, मिनरल्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अच्छे होते हैं।

गर्मी के मौसम में अंडा खाने के फायदे
1. प्रोटीन का अच्छा स्रोत
अंडा हाई-क्वालिटी प्रोटीन देता है, जो मसल्स रिपेयर और शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
2. विटामिन और मिनरल्स
इसमें विटामिन D, B6, B12 और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मी में शरीर को थकान से बचाते हैं।

3. इम्यूनिटी बूस्ट करता है
अंडा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
गर्मी में अंडा खाने के नुकसान
1. शरीर में अतिरिक्त गर्मी
ज्यादा अंडा खाने से बॉडी हीट बढ़ सकती है, जिससे पिंपल्स, एसिडिटी या मुंह में छाले हो सकते हैं।
पाचन में परेशानी
अगर अंडा ठीक से पकाया नहीं गया है या देर रात खाया जाए तो पाचन में दिक्कत हो सकती है।
गर्मियों में कैसे खाएं अंडा?
उबाल कर खाएं
उबला हुआ अंडा सबसे बेहतर विकल्प होता है क्योंकि इसमें कोई अतिरिक्त तेल या मसाला नहीं होता।
सुबह या दोपहर में लें
अंडा खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का नाश्ता या दोपहर का भोजन है।
सीमित मात्रा में खाएं
दिन में 1-2 अंडे पर्याप्त होते हैं। ज्यादा मात्रा से परहेज करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











