Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Navratri 2024 : नवरात्रि के व्रत में क्या पी सकते है चाय या ग्रीन टी?

व्रत के दौरान अक्सर व्रत रखने वालों के सवाल होते हैं कि नवरात्रि में व्रत के दौरान क्या खाया जा सकता है और क्या नहीं? तो चलिए जानते हैं कि नवरात्रि के व्रत में चाय और कॉफी का सेवन किया जा सकता है?
खाली पेट चाय या कॉफी न पीएं
अगर आप व्रत के दौरान चाय या कॉफी का सेवन कर रहे हैं, तो इसे खाली पेट न पिएं। खाली पेट इन पेय पदार्थों के सेवन से गैस्ट्रिक समस्याएं, एसिडिटी और पेट में जलन हो सकती है। बेहतर होगा कि आप कुछ फलाहार या हल्का भोजन करने के बाद चाय या कॉफी पिएं। चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे व्रत के दौरान कमजोरी या सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
चाय और कॉफी का अत्यधिक सेवन करने से पाचन तंत्र पर गलत प्रभाव पड़ता है, खासकर जब उपवास के दौरान शरीर को सीमित पोषण मिल रहा हो।
खाली पेट पीने से बचे
डायटीशियन की मानें, तो व्रत के दौरान कॉफी पी सकते हैं, लेकिन इसे ज्यादा पीने से बचे। हां व्रत में खाली पेट कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए कुछ फलाहार करने के बाद ही करें कॉफी पिए, क्योंकि खाली पेट पीने से एसिडिटी या गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ग्रीन टी पी सकते है या नहीं?
डायटीशियन के अनुसार व्रत के दौरान लिक्विड डाइट पर फोकस करना चाहिए। हर दो घंटे में नींबू पानी या ग्रीन टी पीने से एसिडिटी नहीं होगी और एनर्जी लेवल भी बना रहता है। ग्रीन टी पीने में काफी लाइट होता है और इसमें कोई ठोस खाद्य पदार्थ शामिल नहीं होते, इसलिए यह भी नवरात्रि उपवास के दौरान पी सकते है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाचन में मदद करती है और बॉडी भी हाइड्रेड रहती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
