Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में हल्दी वाला दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे और नुकसान
Should we drink turmeric milk in summer : हल्दी वाला दूध पीने के फायदे हम में से कई लोग जानते हैं। हल्दी के दूध में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को कई मौसमी बीमारी से बचाता है।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व और एंटी इंफ्लामेटेरी और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो डिप्रेशन और गठिया रोग के लक्षणों में कमी करने में मदद करता है। वही दूध कैल्शियम, प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। जो दांतो और हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा शरीर को एनर्जेटिक बनाता है।

सर्दियों में इसे पीने के खूब फायदे होते हैं लेकिन क्या गर्मी में हल्दी वाला दूध पी सकते है या नहीं?
गर्मी में हल्दी वाला दूध पी सकते है या नहीं?
मानाकि हल्दी की तासीर गर्म होती है, तो इसका यह मतलब नहीं है कि आप गर्मी में इसे ना पिएं। आप गर्मी में भी हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, साथ ही यह पाचन को आसान बनाने के साथ शरीर में मौजूद बैक्टीरिया का खात्मा कर शरीर को स्वस्थ रखता है।
गर्मी में हल्दी वाला दूध पीने के फायदे
हल्दी वाला दूध सेहत के साथ ही त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
- हल्दी वाला दूध पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और कब्ज में आराम मिलता है।
- हल्दी वाला दूध पीने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं और त्वचा ग्लोइंग बनती है।
- हल्दी वाला दूध पीने से वेट कंट्रोल में रहता है।
- हल्दी में मौजूद एंटी सेप्टिक तत्व घाव जल्दी भरने में मदद करता है।
- गठिया रोग में हल्दी वाला दूध पीना बहुत उपयोगी होता है।
- हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग मजबूत बनती है। शरीर को तरह-तरह की बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
ये नुकसान भी है?
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है, मगर इसके कुछ नुकसान भी है। अगर आपको हल्दी वाले दूध से एलर्जी है या फिर आप लैक्टोज इंटॉलरेंस हैं, तो आपको यह दूध पीने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा प्रेग्नेंसी और माहवारी के समय में इसे लेने से बचना चाहिए।
सीमित मात्रा में लें
गर्मियों में हल्दी वाला दूध पीते हुए सीमित मात्रा में ही पिएं। इस बारे में आप डॉक्टर से भी राय ले सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
