Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Uric Acid में ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं या नहीं? यहां जानें सही जवाब
Can We Eat Dry fruits in Uric Acid : यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें सबसे आम है गठिया (गाउट)। यूरिक एसिड का अधिकतम स्तर तब बढ़ता है जब शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ की अधिक मात्रा होती है। प्यूरीन एक प्राकृतिक पदार्थ है, जो कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और इसका टूटने पर यूरिक एसिड बनता है। जब शरीर से ये एसिड बाहर नहीं निकाल पाता है, तो इसका स्तर खून में बढ़ जाता है, जिससे जोड़ो में दर्द, सूजन, और जलन की समस्या होती है।
यूरिक एसिड होने पर डॉक्टर कई प्रोटीन रिच फूड न खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में यूरिक एसिड होने पर क्या खाएं और क्या नहीं ये हर मरीज का सवाल होता है।

क्योंकि ड्राई फ्रूट्स उच्च पोषक तत्वों के साथ प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं। इनमें से कुछ में प्यूरीन की मात्रा भी पाई जाती है। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड होने पर कौन से ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं और किन्हें खाने से बचना चाहिए।
बादाम और अखरोट
बादाम और अखरोट में बहुत कम प्यूरीन होता है, इसलिए यह यूरिक एसिड के रोगियों के सेवन के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। ये ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, स्वस्थ वसा, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। बादाम और अखरोट के सेवन से शरीर में सूजन कम होती है, जो गाउट के दौरान राहत देने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, इनमें मौजूद फाइबर और विटामिन यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं।
काजू और पिस्ता
काजू और पिस्ता में भी प्यूरीन की मात्रा कम होती है और इन्हें भी यूरिक एसिड के रोगियों द्वारा सुरक्षित रूप से खाया जा सकता है। इन ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को ऊर्जा देती है और यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ने से रोक सकती है। हालांकि, इनका सेवन संयम से करना चाहिए क्योंकि इनमें कैलोरी भी अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है। वजन बढ़ने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है।
अंजीर और किशमिश
अंजीर और किशमिश में भी प्यूरीन की मात्रा कम होती है, लेकिन ये फलों की शक्कर (फ्रक्टोज) से भरपूर होते हैं। अधिक फ्रक्टोज का सेवन यूरिक एसिड के उत्पादन को बढ़ा सकता है। इसीलिए, यूरिक एसिड के रोगियों को अंजीर और किशमिश का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। यदि आप इन्हें खाना चाहते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आप इन्हें बहुत अधिक मात्रा में न खाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सेवन करें।
खजूर
खजूर में शक्कर की भी अच्छी मात्रा होती है। हालांकि खजूर में प्यूरीन की मात्रा कम होती है, लेकिन इनका अधिक सेवन करने से यूरिक एसिड के स्तर पर असर हो सकता है। इसलिए यूरिक एसिड के मरीजों को खजूर का सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
