Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
Icecream in Fast: नवरात्रि के उपवास में आइसक्रीम खा सकते है या नहीं, जानें यहां सही जवाब
Can we eat icecrame During Navratri fast : व्रत धारण करने के नियम धार्मिक आधार पर विभिन्न होते हैं। खान पान से जुड़े नियमों को लेकर अक्सर लोग खूब कंफ्यूज रहते हैं। कई लोगों को नहीं पता होता है कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इन्हीं में से एक है कि क्या व्रत के दौरान आइसक्रीम खाई जा सकती है कि नहीं? इसलिए यह विवादित हो सकता है कि क्या व्रत में आइसक्रीम खाना उचित है या नहीं।
इस दौरान आइसक्रीम को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं। तो आपको बता दें कि व्रत में आइसक्रीम का सेवन किया जा सकता है, लेकिन वो आपके व्रत पर निर्भर करता है और आपके द्वारा घर पर तैयार की गई आइसक्रीम पर भी निर्भर करता है।
लेकिन अगर आप व्रत के दौरान बाहर से आइसक्रीम लाकर खाने का सोच रहे हैं, तो यह अनुचित माना जाता है। क्योंकि बाहर वाली आइसक्रीम की शुद्धता और मिश्रण पर संदेह रहता है, जिससे आपका व्रत खंडित भी हो सकता है।

क्या आइसक्रीम खानी चाहिए या नहीं?
अगर आप व्रत को सेहत के दृष्टिकोण से देखते हैं जो कि हमारे पूर्वजों ने सेहत के दृष्टिकोण से ही व्रत विधि का निर्माण किया था, तो उसके अंदर आपको जितना कम से कम हो खाना चाहिए। जल पर ही रहना चाहिए। इससे आपकी आंतो में और जितना भी पाचन तंत्र है, जो भी मैल जमा हो, शरीर फिर उस पर कार्य करता है और उसे शरीर से बाहर निकालने के लिए कोशिश करता है। इसलिए आपको भोजन के बाद आइसक्रीम नहीं खानी चाहिए क्योंकि भोजन के बाद आइसक्रीम में मौजूद शर्करा ठीक से पच नहीं पाती है और परिणामस्वरूप अपच हो सकता है और व्रत खंडित हो सकता है।
ऐसी आइसक्रीम खा सकते हैं
अगर कोई अन्न की मिलावट नहीं है तो अवश्य खा सकते हैं दुध मलाई की कोई मनाही नहीं है। अगर व्रत के दौरान आपका आइसक्रीम खाने का मन है, तो घर पर बनी आइसक्रीम खा सकती हैं, लेकिन बाजार की आइसक्रीम का सेवन व्रत के दौरान ना करें। इसमें बहुत सारे प्रिजर्वेटिव्स मिले होते हैं, जिनका सेवन व्रत के दौरान करना मना है।
ऐसी आइसक्रीम की होती है मनाही
ज्यादातर व्रतों में भोजन की अधिकतम सीमा या सामान्य भोजन के नियम होते हैं। यदि आपके व्रत में दूध उपलब्ध होता है और वह दूध आइसक्रीम के रूप में परिवर्तित किया गया हो तो आप उसे खा सकते हैं। लेकिन, यदि आपके व्रत में दूध की उपलब्धता नहीं है या आइसक्रीम में विभिन्न अन्य आवश्यक तत्व होते हैं जो व्रत में निषिद्ध होते हैं, तो आप आइसक्रीम नहीं खा सकते हैं। इसलिए, आपको अपने व्रत के नियमों और शर्तों के बारे में अधिक जानकारी लेने की सलाह दी जाती है और फिर उसके अनुसार निर्णय लेना उचित होगा।
बाजार की आइसक्रीम खाने से बचें
व्रत में बाजार में बनने वाली किसी भी प्रकार की आइसक्रीम को सेवन करने से बचना चाहिए। व्रत में शाकाहारी,अनाज रहित व शुद्ध भोजन को सेवन करने को प्राथमिकता दी जाती है। बाजार में बिकने वाली कोई भी आइसक्रीम की शुद्धि की संभावना कम होती है। व्रत में अशुद्ध खाने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications