Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आइस्क्रीम में निकला कनखजूरा, ऑर्डर फूड में निकले कीड़ा-मकौड़े तो, जानें कहां और किससे करें शिकायत?
Centipede found in ice cream : नोएडा में अमूल आइस्क्रीम में कनखजूरा मिलने का मामला सामने आया है। अब इस मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। इसके बाद कंपनी ने तुरंत एक्शन लेते हुए ग्राहक से वो आइसक्रीम का बॉक्स वापस मांगा है, जिसमें कनखजूरा निकला था। वैसे यह पहली बार नहीं है जब ऑर्डर किए गए खाने से कोई कीड़ा मिला हो। इससे पहले छिपकली और कॉकरोच मिलने के मामले में भी सामने आ चुके हैं।
ऐसा शायद आपके साथ भी हुआ हो कि आपको किसी ढाबा, होटल या रेस्टोरेंस्ट में खाना खाने जाते हो तो आपको या तो बासी या झूठा खाना परोस दिया हो या फिर खाने में से कीड़े-मकौड़े मिले हो।

जब आप इसकी शिकायत करते हैं तो आपको कोई संतुष्ट जवाब न देकर टाल दिया जाता है। ऐसे में आपको बताते है कि इस चीज की शिकायत आप कहां और किससे कर सकते हैं?
After a cut finger in ice cream, a centipede was found in Amul Ice Cream in Noida, watch @Amul_Coop @letsblinkit @UNWFP_India #noida pic.twitter.com/Mc5cm7rb6O
— Jyoti Karki (@Jyoti_karki_) June 15, 2024
इस तरह कराए शिकायत दर्ज
1. आप फूड रेगुलेटरी पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1800112100 पर कॉल करके इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा FSSAI को ऑनलाइन शिकायत भेज सकते हैं। आप पुलिस में भी इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपके पास संबंधित भोजन का नमूना या फूड सैम्पल होना चाहिए।
2. दूसरा तरीका यह है कि Food Safety Standards Authority India की वेबसाइट पर नागरिक पोर्टल पर फोटो प्रमाण के साथ भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
3. तीसरा तरीका यह है कि आप इसकी शिकायत फूड सेफ्टी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट या 'फूड कनेक्ट ऐप' के जरिये दर्ज कर सकते हैं।
खुद भी करवा सकते हैं लैब टेस्ट
अगर रेस्तरां या ऑर्डर फूड में आपको किसी तरह की गड़बड़ी नजर आती है, जैसे फंगस, कीड़े मकौड़े मिलना, मिलावटी फूड या बासी फूड होना। तब आप उस खाने का सैंपल लेकर नजदीकी फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की लैब में जाकर भी टेस्ट करवा सकते हैं। टेस्ट के दौरान हो सकता है एक बार के लिए आपके जेब से खर्चा लगे लेकिन गड़बड़ी सामने आने के बाद शिकायतकर्ता को वापस भुगतान कर दिया जाएगा। और FSSAI के अधिकारी इस फूड सैंपल के आधार पर संबंधित रेस्त्रां या कंपनी पर सख्त कार्रवाई कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
