Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
ट्रोलिंग से परेशान हो इंजिनियर मां ने ली खुद की जान, कैसे सोशल मीडिया बन रहा है जान का दुश्मन!
How to Deal with Trolls and Protect Mental Health : चेन्नई में उस आईटी प्रोफेशनल मां ने आत्महत्या कर ली। जिसकी बच्ची गोद से गिरकर बालकनी के शेड पर अटक गई थी। जिसे आसपास पड़ौस के लोगों ने मुश्किल से बचाया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ तो लोगों ने महिला को लापरवाह मां कहकर ट्रोल करना शुरु कर दिया। टीवी चैनल और सोशल मीडिया में इसी ट्रोलिंग से परेशान होकर उस बच्चे की मां ने खुद की जान ले ली।
घटना 28 अप्रैल की है जब 33 साल की वी राम्या अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की गैलरी पर सात माह की बेटी को स्तनपान करवा रही थी। तभी बच्ची हाथों से गिर गई और शेड पर अटक गई थी।

आस-पड़ोस के लोगों ने बहुत जद्दोजेहद करके बच्ची को बचा लिया था और इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। महिला के पति का कहना है कि इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी। उसका इलाज चल रहा था। यह पहली दफा नहीं हैं जब किसी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद जान दे दी है। इससे पहले भी देशभर से ऐसे कई किस्से सुनने को मिल चुके हैं।
सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं आम लोगों को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है और ट्रोलिंग आपके मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग की सिचुएशन को डील करके आप नेगेटिव इफेक्ट से खुद को बचा सकते हैं।

खुद पर कॉन्फिडेंस रखें
सोशल मीडिया पर आप जो भी पोस्ट करते हैं उसे लेकर सेल्फ कॉन्फिडेंट रहें वरना ट्रोलर्स आपको निशाने पर जरूर लेंगे। कई सेलिब्रेटिज हैं जो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद भी हमेशा पॉजिटिव नजर आते हैं।
इग्नोर करना सीखें
सोशल मीडिया का एक उसूल हैं आप उस चीज को ज्यादा तवज्जों देते हैं जो आपके लिए मायने रखते हैं।
आप जितना ज्यादा ट्रोलर्स को प्रतिक्रिया देंगे आपको उतना ज्यादा ट्रोलर्स आपको ट्रोल करेंगे। इसलिए जब आपकी किसी भी पोस्ट पर लोगों की नेगेटिव प्रतिक्रिया आती है तो उस पर प्रतिक्रिया देने की जगह इग्नोर करना सीखें।
ब्लॉक कर दें
सोशल मीडिया पर कोई आपको लगातार ट्रोल करने की कोशिश करता है, तो आप उस यूजर को ब्लॉक कर सकते हैं।
कुछ दिन का ब्रेक लें ले
अगर आपके साथ चेन्नई जैसी घटना हुई है। यानी आपका कोई वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है और इसकी वजह से आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है तो सबसे पहले आपको सोशल मीडिया से ब्रेक ले लेना चाहिए। इससे आपका मेंटल हेल्थ पर बुरा इम्पेक्ट नहीं पड़ेगा।
बात करें और शेयर करें
एक्सपर्ट का मानना है कि किसी भी घटना से उबरने के लिए जरुरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा अपने करीबी लोगों के साथ रहें और अपना एक्सपीरियंस शेयर करते रहें। कई बार बात करने से भी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
