Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए चिया सीड्स, फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान
Chia Seeds Side Effects: आज के समय में हर व्यक्ति अपनी सेहत को लेकर कुछ ज्यादा ही सतर्क हो गया है। अब हो भी क्यों न आप देख ही रहे हैं कि हार्ट अटैक से लेकर डायबिटीज तक कई घातक बीमारियां कभी भी किसी को भी अपना शिकार बना रही हैं। ऐसे में लोग खानपान पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं ताकि ऐसी बीमारियों से बच सकें। बात हेल्दी चीजों की हो तो भला चिया सीड्स (Chia Seeds) कैसे पीछे रह सकते हैं जिन्हें आज के दौर में 'सुपरफूड' माना जाता है। वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक, इसके अनगिनत फायदों की वजह से हर कोई इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना रहा है।
ओमेगा-3, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ये छोटे काले बीज सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस चिया सीड्स को आप अपनी सेहत बनाने के लिए खा रहे हैं, वह कुछ स्थितियों में आपके लिए 'धीमा जहर' भी साबित हो सकता है?
जी हां, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि हर शरीर की तासीर अलग होती है। कुछ खास बीमारियों और शारीरिक स्थितियों में चिया सीड्स का सेवन फायदों के बजाय शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं वे कौन से 5 लोग हैं जिन्हें चिया सीड्स से तौबा कर लेनी चाहिए।

1. कम ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) के मरीज
चिया सीड्स में प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो खून को पतला करने का काम करता है। यदि आपका ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है या आप बीपी की दवा ले रहे हैं, तो चिया सीड्स इसे खतरनाक स्तर तक गिरा सकते हैं।
2. पेट और पाचन की समस्याओं से जूझ रहे लोग
चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। जिन लोगों को अक्सर पेट फूलने (Bloating), गैस या 'इरिटेबल बाउल सिंड्रोम' (IBS) की शिकायत रहती है, उनके लिए इतना अधिक फाइबर पचाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दर्द और कब्ज बढ़ सकती है।
3. हाल ही में सर्जरी कराने वाले व्यक्ति
चूंकि चिया सीड्स प्राकृतिक रूप से खून को पतला करने की क्षमता रखते हैं, इसलिए सर्जरी से पहले या तुरंत बाद इनका सेवन नहीं करना चाहिए। यह शरीर में रक्त के थक्के (Clotting) बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है।
4. एलर्जी और संवेदनशीलता वाले लोग
हर किसी का शरीर बीजों के प्रति एक जैसा व्यवहार नहीं करता। कई लोगों को चिया सीड्स खाने से स्किन रैशेज, आंखों में पानी आना या सांस लेने में दिक्कत जैसी एलर्जी हो सकती है। अगर आपको सरसों या तिल के बीजों से एलर्जी है, तो चिया सीड्स से दूर रहना ही बेहतर है।
5. डायबिटीज की दवा लेने वाले मरीज
चिया सीड्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जो एक अच्छी बात है। लेकिन, यदि आप पहले से ही शुगर की हैवी डोज वाली दवाएं ले रहे हैं, तो चिया सीड्स दवाओं के साथ मिलकर शुगर लेवल को बहुत ज्यादा कम (Hypoglycemia) कर सकते हैं, जो जानलेवा हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
