Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लिवर डैमेज से CID के 'फ्रेडी' दिनेश फडनीस की हुई मौत, लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए करें ये काम
CID fame Dinesh Phadnis Passes Away : टीवी एक्टर दिनेश फडनीस (Dinesh Phadnis) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। एक्टर हमेशा के लिए इस दुनिया का छोड़कर चले गए। 1 दिसंबर को एक्टर की तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था।
पिछले चार दिनों वेंटीलेटर पर थे, जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे। जो वह ये लड़ाई हार गए। उनके को-स्टार और दोस्त दयानंद शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें हार्ट हटैक नहीं आया था, बल्कि उनका लिवर डैमेज हुआ, जिस कारण उन्हें भर्ती करवाया गया। आइए जानते हैं कि लिवर को स्वस्थ रखना क्यों जरुरी है और इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए क्या करें?

क्या करता है लिवर
लिवर एक ऐसा अंग है, जो अपने आप ही खुद को डिटॉक्सिफाई करता है। शरीर में खाना तोड़ने से लेकर पोषक तत्वों को संग्रहित करना। इसके अलावा, शरीर को टॉक्सिन फ्री रखने के लिए भी लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। शरीर में किसी भी तरह के टॉक्सिन्स जमा न हों, बीमारियां हमसे दूर रहें, इसके लिए लिवर का सही से काम करना बहुत जरूरी है। आयरन भंडारण करने और रक्त के थक्के को रेगुलेट करता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है। इसके अलावा हेल्दी डाइट भी लिवर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है।
लिवर को समय-समय पर डिटॉक्स करें
लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन सबसे जरूरी है। यूं तो लिवर अपने आप को खुद साफ करता है और अपनी इम्यूनिटी को सुधारता है, लेकिन लिवर हेल्थ के लिए समय-समय पर इसे डिटॉक्स करने रहना भी जरूरी है। इसके लिए हल्दी का पानी, ग्रीन स्मूदीज, फलों और सब्जियों का जूस, पुदीने की चाय और कैमोमाइल टी लें। इसके अलावा, एल्कोहल से दूर रहें। खूब सारा पानी पीएं इससे लिवर डिटॉक्स का काम अच्छे से करता है।

इन बातों का रखें ध्यान
- अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी और नींबू से करें, इससे लिवर उत्तेजित रहेगा
- हेल्दी ब्रेकफास्ट करें जिसमें बेरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें
- प्रोसेस्ड और फैट वाले फूड से बचें जो लिवर पर दबाव डाल सकते हैं।
- स्ट्रेचिंग या वॉल्किंग जैसे हल्की एक्सरसाइज करें, इससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है
- तनाव को कम करने के लिए गहरी सांस लेने या मेडिटेशन करें।
- एक साथ ज्यादा खाने से बचें क्योंकि अधिक खाने से लीवर पर दबाव पड़ सकता है।
काम के समय छोटा ब्रेक लें क्योंकि लंबे समय तक बैठने से लिवर पर दबाव बनता है।
रात को लिवर-फ्रेंडली डिनर लें जिसमें लीन प्रोटीन जैसे मछली या टोफू और उबली हुई सब्जियां शामिल हो।
- भारी या तले हुए भोजन से परहेज करें
- रात की आरामदायक नींद के लिए कमरे में अंधेरा, शांत और तापमान सेट करें
- देर रात को कुछ भी खाने से बचें
- सोने से पहले दवा लेना न भूलें
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
