Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
Myths vs Facts : ग्रीन टी पीने से वेटलॉस होता है? जानें इससे जुड़े 6 मिथक और उनके सच
Green Tea Myths & Fact: ग्रीन टी के फायदों को देखते हुए लोग दिन में कई बार ग्रीन टी पीने लगे हैं। जिस तरह ग्रीन टी को सीमित मात्रा में पीने के कई फायदे हैं, उसी तरह इसे ज्यादा पीने के नुकसान भी हैं। ग्रीन टी से जुड़ी ऐसी ही कई बातें हैं जिन्हें आमतौर पर लोग सच मानते हैं।
आइए जानते हैं ग्रीन टी से जुड़े 5 मिथक और उनके सच।

मिथक : ग्रीन टी पीने से वजन कम होता हैं?
फैक्ट : यह अफवाह आजकल लोगों के बीच खूब फैली हुई हैं कि ग्रीन टी पीकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। हालांकि ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में भी मददगार होता है। लेकिन केवल ग्रीन टी के भरोसे आपका वजन कम नहीं होगा। वजन कम करने के लिए अच्छे डाइट और एक्सरसाइज का भी ध्यान रखना पड़ता है। केवल ग्रीन टी आपका वजन कम नहीं करेगी।
मिथक : ग्रीन टी को सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा होता है?
फैक्ट : सुबह के वक्त खाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए चाहे वो ग्रीन टी ही क्यों न हो? ग्रीन टी में भी कैफीन होता है जिसे खाली पेट पीने से आपको एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
मिथक: ब्लैक टी की तुलना में ग्रीन टी फायदेमंद होती है?
फैक्ट : बहुत से लोगों को लगता है कि ग्रीन टी आपके स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद है। क्योंकि वास्तव में ब्लैक टी की तुलना ग्रीन टी अधिक लोकप्रिय है। हालांकि, इनमें ज्यादा अंतर नहीं है, क्योंकि दोनों में ही शक्तिशाली और लाभकारी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ऑक्सीकरण या फर्मेंटेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद चाय की पत्तियां हरी या काली हो जाती हैं। इस प्रक्रिया के दौरान, ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट, जैसे कैटेचिन, थिएफ्लेविन में परिवर्तित हो जाते हैं, जो काली चाय में पाया जाता है।
मिथक: रात को ग्रीन टी पीकर सोने से अच्छी नींद आती है?
फैक्ट : ग्रीन टी के एक कप में 25 मिलीग्राम कैफीन होता है। ग्रीन टी पीने से भी रात की नींद खराब हो सकती है।
मिथक : ग्रीन टी जितनी पुरानी होगी, उतनी फायदेमंद होगी?
फैक्ट : छह महीने से ज्यादा रखे रहने पर ग्रीन टी की एंटीऑक्सीडेंट पावर कम हो जाती है। इसलिए इसे लंबे समय तक इसे रखने से बचें।
मिथक : एसिडिटी होने पर भी ग्रीन टी पी सकते हैं, कोई नुकसान नहीं होता?
फैक्ट : अगर आप सोचते हैं कि एसिडिटी होने पर भी ग्रीन टी पीने से कोई नुकसान नहीं होता तो आप गलत हैं। दरअसल, ग्रीन टी में टैनिन होता है जिसके चलते एसिडिटी की समस्या और बढ़ सकती है।
मिथक : गर्भावस्था के दौरान ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है?
फैक्ट : गर्भावस्था के दौरान ज्यादा ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए! दरअसल, इसमें मौजूद कैफीन और टेनिन होता है। जिसके चलते इसका अधिक मात्रा सेवन करने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सेहत से जुड़ी तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है। आर्टिकल में बताए गए टिप्स पूरी तरह से कारगर होंगे इसका हम कोई दावा नहीं करते हैं, आर्टिकल में दिए गए किसी भी टिप्स या सुझाव को आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
