Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Constipation Remedies: कब्ज का पक्का इलाज है ये 4 चीजें, बाहर निकाल देगा आंतों के कोनो में चिपका हुआ मल
home remedies for constipation: क्या टॉयलेट में घंटों बैठने के बाद भीआपका पेट साफ नहीं होता है और इसकी वजह से दिनभर आपका शरीर फूला हुआ रहता है। कब्ज समस्या ही ऐसी जो एक बार पकड़ ले तो आसानी से नहीं छोड़ती है।
कब्ज की समस्या में पेट अक्सर फूला रहता है और लोगों के लिए शौच करना कठिन हो जाता है। कब्ज के कारण कई लोगों को पेट में तेज दर्द और मल के साथ खून आने की भी दिक्कत हो सकती है। यदि आपको तीन हफ्तों से ज्यादा समय से कब्ज की दिक्कत है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

कब्ज होने की वजह
कम पानी पीना : कम पानी पीने से पेट में पड़ा मल ठोस होने लगता है। जिससे कब्ज होने लगता है। अगर आप दिन भर में सिर्फ 2-3 गिलास ही पानी पी रहे हैं तो कब्ज होना लगभग तय है। इसलिए कोशिश करें कि दिन भर में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।
फाइबर की कमी : फाइबर युक्त आहार की कमी की वजह से मल को बाहर निकालने में कठिनाई होती है। इसलिए अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें।
दवाएं और सप्लीमेंट : कई बार कुछ दवाओं या सप्लीमेंट के सेवन से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा पेनकिलर खाने या आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट लेने की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है।
ये चार चीजों का करें सेवन
दही
जिन लोगों को अक्सर कब्ज की दिक्कत रहती हो उन्हें दही का सेवन ज्यादा करना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आंत को स्वास्थ रखने के साथ मल को नरम करने में मदद करते हैं, मल त्यागते समय प्रॉब्लम नहीं होती है। साल 2014 में किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि दो सप्ताह तक रोजाना सुबह 180 मिलीलीटर की मात्रा में दही का सेवन करने से पुरानी कब्ज ठीक होने के साथ आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
इसबगोल
इसबगोल एक कारगार आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसे डाइजेशन संबंधी कई तरह की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। जिन लोगों को कब्ज़ या पेट की गड़बड़, आंतों के रोगों, खराब हाज़मा जैसी परेशानियां रहतीं हैं, उनके लिए इसबगोल एक आसान, सस्ता और नेचुरल उपाय है।
लहसुन
लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सख्त मल को मुलायम कर आपकी आंतों से आसानी से बाहर करते हैं। इसे आप भूनकर या फिर कच्चा खा सकती हैं। यह आपकी बॉडी के लिए और कई तरह से फायदेमंद होता है।
दाल का करें सेवन
एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि 100 ग्राम की मात्रा में पकी हुई दाल से दैनिक फाइबर की आवश्यकताओं की 26 फीसदी पूर्ति की जा सकती है। दाल की इतनी मात्रा में ही पोटेशियम, फोलेट, जिंक और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो कब्ज को कम करने के साथ शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी फायदेमंद हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
