Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
तपती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये 5 मसाले, लू और पेट की जलन से भी मिलेगी राहत
Cooling Spices For Summer: इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है, जिसके कारण हर कोई परेशान है। बढ़ती गर्मी में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) की समस्या हो सकती है, जिसके कारण सिरदर्द, चक्कर आना, पेट में जलन, थकान, कमजोरी, उलटी और मतली जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसे में, इस तपती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखना भी बहुत जरूरी है। अगर आप भी गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखना चाहते हैं, तो डाइट में ठंडी तासीर वाले मसाले शामिल करें। जी हां, कुछ ठंडी तासीर वाले मसाले गर्मियों में शरीर के तापमान को कम करने में मदद कर सकते हैं। इनके सेवन से लू, पेट की गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाव में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रख सकते हैं।

सौंफ
सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट को ठंडक मिलती है। इसके नियमित सेवन से पेट की जलनऔर एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है। गर्मियों में इसका सेवन करने से लू से बचाव में मदद मिल सकती है। आप गर्मियों में सौंफ का पानी पी सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे सीधे तौर पर चबाकर भी खा सकते हैं।
धनिया के बीज
धनिया के बीज की तासीर भी ठंडी होती है। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडा रखने, पेट की गर्मी को शांत करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक चम्मच धनिया के बीज को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
हरी इलायची
हरी इलायची भी गर्मियों शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकती है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप इसे गर्मियों में डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से एसिडिटी, ब्लोटिंग, मितली और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
जीरा
जीरा भी गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसके सेवन से शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने और लू से बचाव में मिलती है। यह पेट दर्द, एसिडिटी, अपच और गैस जैसी समस्याओं में तुरंत राहत प्रदान करता है। आप गर्मियों में जीरा पानी पी सकते हैं या छाछ में जीरा पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
पुदीना
पुदीने की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को कूलिंग इफेक्ट देता है। गर्मियों में पुदीने का सेवन करने से बॉडी को ठंडक मिलती है और लू से बचाव में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह एसिडिटी, सीने में दर्द और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप पुदीने का पानी और पुदीने की चटनी का सेवन कर सकते हैं। आप शरबत, शिकंजी और छाछ में भी पुदीना मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
