Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
39 साल के रोनाल्डो का शरीर 23 साल जैसा, फिटनेस के लिए रोज 5 बार में 8 घंटे की नींद और 6 बार लेते हैं डाइट
Cristiano Ronaldo Fitness Secret and Daily routine : पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आज अपना 39 वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहा है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे फिट एथलीट्स में गिने जाते हैं। पुर्तगाल और सऊदी प्रो लीग क्लब अल नासेर की कप्तानी संभाल रहे रोनाल्डो फिटनेस को लेकर जिम में काफी पसीना भी बहाते हैं।
39 साल की उम्र में उनकी बायोलॉजिकल उम्र महज 23-24 साल है। वे आगे रहने के लिए खुद को हर पल कैसे री-इंवेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनके फिटनेस रूटीन के बारे में।

कोख में बच्चे जैसी पोजिशन में सोते हैं
रोनाल्डो आम लोगों की तरह 8 घंटे की नींद लेने की जगह दिनभर में 90-90 मिनट की पांच नींद लेते हैं। साथ ही वे गर्भ में स्थित भ्रूण की स्थिति में सोते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दिमाग फ्रेश रहता है। एकाग्रता बढ़ती है।

डाइट
दो बार नाश्ता, दो बार लंच और दो बार डिनर
दिनभर में 6 बार में खाना खाते हैं। इसमें 2 लंच, 2 डिनर होते हैं। इसमें सलाद, फल, सब्जियां, मोटा अनाज, अंडा और चिकन होता है। ऐसी प्रोटीन वाली डाइट से ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड मिलते हैं। ये एंटी एजिंग का काम करता है।
ये खाना करते हैं पसंद
फुटबॉलर रोनाल्डो पूरी तरह से शाकाहारी नहीं हैं लेकिन फैट से बचने के लिए डाइट में मीट को कम ही शामिल करते हैं। डिनर में स्पेनिश डिश खाते हैं यह डिश फिश, प्याज, आलू और अंडे का कॉम्बिनेशन है। रोनाल्डो के अनुसार वह हाई प्रोटीन डाइट, कार्ब के लिए साबुत अनाज और फल-सब्जियां खाते हैं।
माइनस 130 डिग्री में थैरेपी
रोनाल्डो विशेष चैंबर में क्रायोथैरेपी लेते हैं। चैंबर का तापमान -130 डिग्री तक किया जाता है। इसमें रोनाल्डो 3 मिनट तक रुकते हैं। इससे मांसपेशी की चोटों की रिकवरी जल्दी होती है।

एक्सरसाइज
मैच के दौरान डैमेज हुई मसल्स की रिकवरी के लिए रोनाल्डो हॉट और कोल्ड बाथ लेते हैं। रोनाल्डो मानसिक सेहत पर भी ध्यान देते हैं। जिम में कार्डियो एक्सरसाइज जैसे रनिंग, रोइंग और वेटलिफ्टिंग पर फोकस करते हैं। मैच के बाद वे 30 मिनट स्विमिंग जरूर करते हैं। घर पर ही बने जिम में रोनाल्डो पिलाटे वर्कआउट और मसल्स की टोनिंग पर अधिक फोकस करते हैं।
मेंटल हेल्थ पर देते हैं ध्यान
रोनाल्डो के मुताबिक फिजिकली मजबूत होने के साथ मेंटली स्ट्रॉन्ग होना भी जरूरी है। इसके लिए वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताते हैं। खासकर मैच के दिनों में जल्दी सोना और जल्दी उठना उनके रूटीन का हिस्सा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications