Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Cholera Outbreak: इस मुस्लिम देश में हैजा के कहर से 58 की मौत, 1300 हुए संक्रमित, जानें लक्षण और बचाव
Cholera Outbreak : सूडान इस समय हैजे की चपेट में है। लगातार नए इलाकों में इसका संक्रमण फैल रहा है, जिससे अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। हेल्थ अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी सूडान के एक शहर में हैजा का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। पिछले तीन दिनों में करीब 60 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1,300 से अधिक लोग संक्रमित हैं। स्थिति गंभीर बनी हुई है, और चिकित्सा प्रयास जारी हैं।
लोकल वॉलेंटियर ग्रुप 'निदा अल-वसत प्लेटफार्म' (Nidaa Al-Wasat Platform) ने चेतावनी दी है कि व्हाइट नाइल स्टेट के प्रमुख शहर कोस्ती (Kosti) में स्वास्थ्य स्थिति "बेहद खतरनाक मोड़" पर पहुंच गई है। यहां अब तक 800 से अधिक लोग हैजा से संक्रमित हो चुके हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है।
'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' नामक एनजीओ के मुताबिक, कोस्ती टीचिंग अस्पताल के कॉलरा ट्रीटमेंट सेंटर में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हो रहे हैं। एमएसएफ द्वारा संचालित इस केंद्र में बुधवार रात 100 मरीज पहुंचे थे, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक यह संख्या 800 से अधिक हो गई। एमएसएफ के मेडिकल कॉर्डिनेटर फ्रांसिस लायो ओकान ने कहा, "स्थिति अलार्मिंग है और नियंत्रण से बाहर होने की आशंका है।

कैसे फैलता है हैजा?
हैजा एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो दूषित पानी और भोजन के माध्यम से फैलती है। यह Vibrio cholerae नामक बैक्टीरिया के कारण होता है और तेज़ दस्त, उल्टी और पानी की कमी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। समय पर इलाज न मिलने से यह घातक साबित हो सकता है।
हैजा के लक्षण
हैजा (Cholera) एक तीव्र संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के शरीर में तेज़ी से पानी की कमी कर देती है। इसके लक्षण कुछ घंटों से लेकर 2-3 दिनों के भीतर उभर सकते हैं। मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं:
तेज़ दस्त - बहुत अधिक पानी जैसा पतला दस्त, जिसे "राइस वॉटर स्टूल" भी कहा जाता है।
उल्टी - बार-बार उल्टी आना, जिससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है।
डिहाइड्रेशन - शरीर में पानी की कमी के कारण कमजोरी, चक्कर आना, और सुस्ती महसूस होना।
तेज प्यास - शरीर में पानी की कमी होने पर अत्यधिक प्यास लगना।
त्वचा का सिकुड़ना - त्वचा को खींचने पर तुरंत सामान्य स्थिति में न आना, यह डिहाइड्रेशन का संकेत होता है।
मांसपेशियों में ऐंठन - शरीर में पोटैशियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण ऐंठन होना।
कमज़ोरी और तेज़ हृदय गति - रक्तचाप कम होने और डिहाइड्रेशन के कारण कमजोरी और दिल की धड़कन तेज़ हो सकती है।
हैजा के कारण
हैजा Vibrio cholerae नामक बैक्टीरिया के कारण होता है, जो दूषित पानी और भोजन के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। इसके फैलने के मुख्य कारण इस प्रकार हैं:
गंदा या दूषित पानी पीना - संक्रमित पानी पीने से बैक्टीरिया शरीर में पहुंचता है।
साफ-सफाई की कमी - गंदे शौचालयों या खुले में शौच के कारण पानी और भोजन दूषित हो सकता है।
दूषित भोजन खाना - संक्रमित व्यक्ति द्वारा तैयार भोजन या बिना धुले फल-सब्जियां खाने से संक्रमण फैल सकता है।
समुद्री भोजन - अपर्याप्त रूप से पका हुआ या कच्चा समुद्री भोजन खाने से संक्रमण हो सकता है।
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना - यदि संक्रमित व्यक्ति के मल या उल्टी से दूषित पानी या वस्तुओं को छूने के बाद हाथ नहीं धोए जाते, तो संक्रमण फैल सकता है।
बाढ़ या आपदाओं के बाद संक्रमण - बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जल स्रोत दूषित हो जाते हैं, जिससे हैजा का प्रकोप बढ़ सकता है।
कैसे बचाव करें?
- हमेशा साफ और उबला हुआ पानी पीएं।
- हाथों को साबुन और पानी से नियमित रूप से धोएं।
- भोजन को अच्छी तरह पकाकर खाएं।
- खुले में शौच से बचें और स्वच्छता का ध्यान रखें।
- संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखें और उसकी देखभाल के बाद हाथ धोना न भूलें।
- हैजा से बचाव के लिए स्वच्छता और साफ पानी का उपयोग करना सबसे प्रभावी उपाय है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
