Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Deepika Padukone को कंफर्ट फूड है रसम राइस, ठंड में इसे खाने से नहीं होगा सर्दी-जुकाम
Deepika Padukon's Favorite Rasam Rice : साउथ इंडियन फूड का क्रेज पूरे भारत और बॉलीवुड में है। दीपिका पादुकोण इसकी बड़ी फैन हैं। उन्होंने कई बार इंटरव्यू में बताया कि उन्हें डोसा और इडली बेहद पसंद हैं और रसम राइस उनका कंफर्ट फूड है। यह उनके बचपन की यादें ताजा करता है और उन्हें साउथ इंडियन फ्लेवर्स से गहरा लगाव है।
रसम में मुख्य इंडीग्रेंड टमाटर या इमली होती है। दोनों ही विटामिन सी, कैल्शियम, और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार है। सर्दियों में तो रसम खाने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं आज दीपिका पादुकोण के फेवरट रसम खाने के फायदे।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
रसम राइस, साउथ इंडियन व्यंजन, स्वादिष्ट और सेहतमंद है। इसे रसम (खट्टा और मसालेदार सूप) और चावल के साथ परोसा जाता है। यह पेट के लिए हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर है। रसम में हींग, अदरक, और इमली और टमाटर होती है, जो पाचन को बेहतर बनाती है। इसमें मौजूद मसाले पेट की गैस और अपच की समस्या को कम करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
रसम में काली मिर्च, करी पत्ते, और हल्दी जैसी सामग्री होती है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है। संक्रमण और सर्दी-खांसी से बचाव करती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स का स्रोत
रसम में मौजूद टमाटर और मसाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। यह त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है।
कैलोरी में कम, वजन घटाने में मददगार
रसम राइस हल्का भोजन है और इसे पचाना आसान है। यह वजन घटाने की प्रक्रिया में सहायक होता है।
हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स बनाए रखता है
रसम में पर्याप्त मात्रा में पानी और इमली होती है, जो शरीर को हाइड्रेट करती है। यह गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
टमाटर रसम बनाने का तरीका
आवश्यक सामग्री:
टमाटर: 4 (मीडियम आकार, पके हुए)
इमली: 1 छोटा चम्मच (पानी में भिगोकर पेस्ट बना लें)
हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च: 1/2 छोटा चम्मच (दरदरी पिसी हुई)
जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ते: 8-10
रसम पाउडर: 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
हरी मिर्च: 2 (चीरी हुई)
धनिया पत्ती: 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई)
घी: 1 बड़ा चम्मच
हींग: एक चुटकी
नमक: स्वादानुसार
पानी: 3 कप
विधि :
टमाटरों को उबालकर छील लें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। एक पैन में घी गरम करें। उसमें जीरा, हींग, करी पत्ते, और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब टमाटर पेस्ट डालें और हल्दी पाउडर, रसम पाउडर, और काली मिर्च मिलाएं। इमली का पेस्ट और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। नमक डालें और उबाल आने दें। रसम को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें। इसका झागदार दिखना सही संकेत है। धनिया पत्ती डालें और गरमा-गरम रसम को सूप की तरह या चावल के साथ परोसें। स्वादिष्ट और हेल्दी टमाटर रसम तैयार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
