Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Diabetes: दोपहर के खाने के बाद बस 5 मिनट कर लें ये काम, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
इन दिनों डायबिटीज एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से भारत में हर 11 में से 1 युवा इसकी चपेट में है। डायबिटीज के मरीज को बहुत सोच समझकर डाइट का सेवन करना होता है।
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (एडीए) के अनुसार डायबिटीज से पीड़ित लोगों को खाने से पहले अपने ब्लड शुगर के स्तर की जांच करनी चाहिए और फिर भोजन खत्म करने के 1 या 2 घंटे बाद दोहराना चाहिए। कुछ समय तक इस रिकॉर्ड को रखने से आपको यह पता चल सकता है कि कौन सा भोजन आपके ब्लड शुगर के स्तर के लिए सबसे अच्छा काम करता है। भोजन के बाद भी कुछ कदम चल सकते हैं, क्योंकि इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर प्रबंधन में भी मदद मिल सकती है।

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो भी ब्लड शुगर लेवल को मेनटेन रखना काफी जरूरी होता है ताकि इसके कारण आपको विजन लॉस, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी डिजीज का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लंच के बाद ये 5 काम जरुर करने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।
भूखे रहने की गलती न करें
नाश्ते से लेकर रात के खाने तक को कई हिस्सों में बांट दें। क्योंकि पूरे दिनभर में भूखे रहने से भी शुगर लेवल बढ़ता है। इसलिए दिन भर में भोजन को छोटे, अधिक बार भागों में बांटकर खाएंगे तो शुगर स्पाइक्स को रोकने में मदद मिल सकती है।
स्टार्च वाले खाने से बनाए दूरी
स्टार्च वाले आहार जैसे चावल, आलू और शकरकंद जैसी चीजों को खाने से बचें। ब्लड शुगर में भारी उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए हर खाने में रफेज-प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें। स्प्राउट्स एक लो कैलोरी मील है, इसे आहार में शामिल करना चाहिए। दरअसल, अंकुरित होने की प्रक्रिया दाल में स्टार्च की मात्रा को कम कर देती है और हाई फाइबर ब्लड शुगर लेवल को भी कम कर देती है। इसके अलावा चावल की जगह रोटी का सेवन करें।
लंच के बाद करें वॉक
दोपहर में खाने के बाद बैठे रहने की बजाय कम से कम 20 मिनट धीमी गति से वॉक करें। इससे पोस्टप्रांडियल ग्लूकोज के लेवल को कम किया जा सकता है। लाइट वॉक करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, इससे खाना खाने के बाद इंसुलिन का लेवल भी इंप्रूव होता है।
हाइड्रेशन लेवल बढ़ाएं
पूरे दिन पानी पीने से रक्तप्रवाह से अतिरिक्त शर्करा को बाहर निकालने में मदद मिलती है और शुगर लेवल को भी नियमित करती है। सोडा और शराब का सेवन करने से बचें और हाइड्रेड रहने के लिए सादा पानी या नारियल पानी का सेवन करें।
नियमित रक्त ग्लूकोज की निगरानी
भोजन से पहले और बाद में ब्लड शुगर लेवल को चैक करें। इससे आपको शुगर को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
