Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
सुबह उठते ही ज्यादा हो जाता ब्लड शुगर? नाश्ते में ये चीजें खाने से रहेगा मैंटेन
Breakfast Ideas for People with Diabetes : डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में आने से आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना होता है। डायबिटीज के मरीज को हेल्दी और बैलेंस नाश्ता करने की जरूरत होती है जिससे आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
यहां हम आपको नाश्ते के कुछ ऑप्शन बता रहे हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकते हैं।

अंडे
अंडे प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का स्रोत होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। आप उबले हुए अंडे, आमलेट या स्क्रैम्बल्ड एग्स नाश्ते में खा सकते हैं।
रागी डोसा
रागी कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए एक रागी डोसा एक अच्छा नाश्ता हो सकता है। रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल मैंटेन रहता है।
ओट्स
डायबिटीज के मरीज नाश्ते में ओट्स खा सकते हैं। ओट्स में कई पोषक तत्व और भरपूर फाइबर होता है। ये भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है।
कुट्टू की रोटी
कुट्टू का आटा ग्लूटन फ्री होता है, जिन लोगों को ग्लूटन से एलर्जी है उनके लिए भी यह अनाज अच्छा होता है। कुट्टू की रोटियां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखती है। आप इसका नाश्ता भी सुबह कर सकते हैं।
चना चाट
चना प्रोटीन और फाइबर का मुख्य स्त्रोत है। चना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर होता है। चने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो मांसपेशियों और पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications