Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए रामबाण है आंवला, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए इन 3 तरीकों से करें सेवन
Amla Benefits For Diabetes: आज के समय में डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है और इसका मुख्य कारण है हमारी गलत खानपान और खराब जीवनशैली। डायबिटीज होने पर शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर समय पर इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाइयों, स्वस्थ खानपान और लाइफस्टाइल के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इन्हीं घरेलू उपायों में आंवला भी शामिल है। जी हां, आंवले का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रिफिट की डायटीशियन अबर्ना से जानते हैं कि डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है आंवला और कैसे करें इसका सेवन?

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है आंवला? - Benefits Of Amla In Diabetes In Hindi
डायटीशियन अबर्ना के मुताबिक, आंवला खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए है। दरअसल, इसमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बॉडी को डिटॉक्स करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसका सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इंडियन जर्नल ऑफ क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, आंवले का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।
डायबिटीज में कैसे करें आंवले का सेवन? - How To Consume Amla In Diabetes In Hindi
डायबिटीज में आप आंवले का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं -
आंवले का जूस
शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में थोड़ी मात्रा में आंवले का रस मिलाएं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
आंवला चूर्ण
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप आंवला चूर्ण का सेवन भी कर सकते हैं। आप आंवला पाउडर को पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं या इसे रोटी, सलाद, दही या अन्य व्यंजनों में डालकर खा सकते हैं।
आंवले की चाय
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप आंवले की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच आंवला चूर्ण या सूखे आंवला डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे छानकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
