Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
डायबिटीज के मरीज रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये मसाला, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर
Diabetes Home Remedy: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन चुकी है। आजकल न केवल बुजुर्ग, बल्कि युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक असरदार घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद है जायफल? (Nutmeg Benefits In Diabetes In Hindi)
शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जायफल का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजिकल इनफॉरमेशन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, जायफल डायबिटीज के मरीजों के लिए दवा के रूप में काम करता है। यह पैंक्रियाज को स्वस्थ रखता है और इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है।
डायबिटीज में जायफल का सेवन कैसे करें?
शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप रात को सोने से पहले दूध में जायफल को मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक गिलास दूध गर्म करें। फिर इसमें चुटकी भर जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। उसके बाद आप इसका सेवन करें। रोजाना रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications