Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मधुमेह के शुरुआती लक्षणों को पहचाने

मधुमेह के लक्षणों को ऐसे पहचाने-
1. थकान महसूस होना- मधुमेह के शुरुआती दौर में आप सारा दिन थकान महसूस करेगें। सुबह उठते ही आपको ऐसा लगेगा कि आपकी नींद पूरी नहीं हुई है और शरीर में थकान सी महसूस होगी। इससे पता चलता है की खून में शुगर का लेवल लगातार बढ़ रहा है।
2. लगातार पेशाब लगना और अत्यधिक प्यास लगना- इस बीमारी में व्यक्ति को बार बार प्यास और पेशाब लगती है। अक्सर लोग इस चक्र को हल्के में ले लेते हैं और समझ ही नहीं पाते कि उनकी बीमारी की शुरुआत अब हो चुकी है।
3. आंखें कमज़ोर होना- मधुमेह में आंखों पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है जिसमें रोगी को धुंधला दिखाई पडने लगता है और किसी भी वस्तु को देखने के लिए उसे आंखों पर ज़ोर डालना पडता है।
4. अचानक वज़न कम होना- वज़न में तेज़ी के साथ कमी आ जाना और साथ ही साथ ज़ोरों की भूंख भी लगना मधुमेह का सबसे बड़ा लक्षण है।
5. घाव का जल्दी न भरना- अगर आपके शरीर में चोट या कहीं घाव लग जाए तो यह जल्दी से नहीं भरेगा। चाहे कोई भी छोटा सी खरोंच क्यों ना हो, वह धीरे-धीरे बडे़ घाव में बदल जाएगी और उसमें संक्रमण के लक्षण साफ-साफ दिखाई देने लग जाएगें।
6. तबियत खराब रहना- शरीर में किसी भी तरह का संक्रमण जल्दी से ठीक ना होगा। यानी की अगर आपको वायरल, खॉसी-जुखाम या कोई भी बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया हो तो आपको राहत नहीं मिलेगी। कान का संक्रमण जो खुद ही ठीक हो जाना चाहिए, उसमें भी आपको एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग करना पड़ेगा।
7. आनुवंशिक कारण- अगर आपके परिवार में किसी अन्य सदस्य को भी मधुमेह हो चुका है या है। तब भी आपको सावधान हो जाने की जरुरत है क्योंकि यह बीमारी आनुवंशिक होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
