Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
मधुमेह के बारे में कुछ रोचक तथ्य

मधुमेह वो बीमारी है, जो सैंकड़ों वर्षों से मनुष्यों में घर कर चुकी है। इस बीमारी में रक्त के अंदर शर्करा यानी शुगर की मात्रा बढ़ या घट जाती है। पेट में पाचक ग्रंथि के अंदर इंसुलिन नाम का पदार्थ निकलता है। मानव के शरीर में ग्लूकोज कोशिकाओं में प्रवेश करता है तभी ऊर्जा का विकास होता है। इंसुलिन ग्लूकोज को कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करता है। जब पाचक ग्रांथि में सामान्य मात्रा में इंसुलिन नहीं बनता है या बनने वाला इंसुलिन निष्क्रिय हो जाता है, तब मधुमेह जन्म लेता है।
डायबिटीज़ से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- मधुमेह की बीमारी में आपकी कोई गलती नहीं होती।
- यदि आपके पूर्वजों को मधुमेह की बीमारी रही है, तो आपको इस बीमारी के लगने की आशंका प्रबल होगी।
- यदि आपके माता-पिता को मधुमेह नहीं है, तो जरूरी नहीं है कि आप इससे बच जायेंगे, यदि आप एशियाई देश के हैं, तो इस बीमारी के लगने की आशंका हमेशा बनी रहेगी। एशियाई लोगों में मधुमेह का खतरा हमेशा बना रहता है।
- भारत में 6 प्रतिशत ग्रामीण और 15 प्रतिशत शहरी लोग मधुमेह के रोगी हैं।
- जरूरी नहीं कि यह बीमारी बुढ़ापे में लगे, बहुत से मामले सामने आये हैं, जिनमें 10 साल के बच्चों तक में मधुमेह की बीमारी है।
- टाइप 1 मधुमेह सिफ छह से 13 साल की आयु के बच्चों को ही नहीं, बल्कि दुधमुहे बच्चे को भी हो सकता है।
- यदि आपके बच्चे का वजन अधिक है, तो उसकी शर्करा की जांच समय-समय पर कराते रहें। वो कभी भी मधुमेह का शिकार हो सकता है।
- यदि आपका ब्लड प्रेशर अधिक रहता है, तो मीठी चीजों को खाने में नियंत्रण रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
