Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मधुमेह रोगियों के लिये हेल्दी पेय
मधुमेह रोगियों को कुछ भी खाने पीने के लिये 100 बार सोचना पड़ता है। ये खाओ ये ना खाओ जैसी समस्या हर मधुमेह रोगी के साथ होती है। पीने के मामले में चाय में बिल्कुल भी चीनी नहीं होनी चाहिये वरना तो ब्लड शुगर लेवल बढ जाएगा, जैसी समस्या से यदि आप परेशान हो चुके हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी ड्रिंक का नाम बताएंगे जिसे आप आराम से पी सकते हैं।
हम आपको पेय के कुछ नुकसान और कुछ फायदे बताएंगे तथा यह भी बताएंगे कि आपको उसे किस प्रकार से पीना चाहिये जिससे वह आपको नुकसान ना करे।

दूध
फायदा: इसमें खूब सारा विटामिन और कैल्शियम पाया जाता है जो कि पाचन तंत्र को मजबूत बनाएगा।
नुकसान: इस पेय में कैलोरीज और कार्बोहाइड्रेट शामिल है।
टिप्स: दूध में कैलोरी होने की वजह से आप स्किम मिल्क का प्रयोग कर सकते हैं। गाय की दूध की जगह पर बादाम और सोया मिल्क पी सकते हैं।

पानी
फायदा: इसमें ना तो कैलोरी, फैट और ना ही कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसको पीने से शुगर लेवल भी प्रभावित नहीं होगा।
नुकसान: इनटॉक्सीनेशन और शरीर में सोडियम जमा हो सकता है।
टिप्स: पानी में शहद मिला कर पिएं। इसके अलावा नींबू भी निचोड़ सकते हैं।

चाय
फायदा: चाय में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे आप हमेशा जवां बने रहेंगे।
नुकसान: बिना चीनी की चाय पिये, यदि ऐसा कर पाना असंभव है तो आर्टिफीशियल शुगर डालें।
टिप्स: चाय में यदि कैलोरी नहीं चाहते हैं तो उसमें स्किम मिल्क डाल कर प्रयोग करें।

जूस
फायदा: डिब्बा बंद जूस की जगह पर हमेशा फ्रेश जूस ही पीना चाहिये क्योंकि इसमें पोषक तत्व मिले होते हैं।
नुकसान: सब्जियों तथा फलों का जूस हमेशा सीमा में रह कर और कैलोरी, सोडियम तथा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को ध्यान में रख कर पीना चाहिये।
टिप्स: कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की ज्यादा मात्रा सब्जियों के रस में पाया जाता है इसलिये फलों की जगह पर सब्जियों का सेवन करें।

कॉफी
फायदा: मधुमेह रोगी कॉफी पी सकते हैं लेकिन कम मात्रा में मिली हुई चीनी का प्रयोग करने के बाद।
नुकसान: ब्लैक कॉफी वो भी बिना चीनी और क्रीम डाले हुए।
टिप्स: यदि आपको ब्लैक कॉफी अच्छी नहीं लगती तो आप उसमें स्किम मिल्क और आर्टिफीशियल शुगर डाल कर पी सकते हैं।

शराब
इसको पीने के लिये अपने डॉक्टर से जरुर पूछें। शराब पीने से ब्लड शुगर लेवल या तो बढ जाएगा या फिर नीचे हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
