Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
ऐसी हस्तियां जिन्हें है मधुमेह की बीमारी
टॉम हैंक्स! इस नाम से तो आप सभी लोग परिचित होंगे। हॉलीवुड के एक प्रसिद्ध अभिनेता, पर क्या आप जानते है इन्हें अपनी निजी ज़िन्दगी में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा अपने स्वास्थ को ले के। हाल ही में, अभिनेता टॉम हैंक्स को पता चला है कि उन्हें टाइप 2 मधुमेह है जिसमें शरीर में इन्सुलिन बनाना बंद हो जाता है। 36 साल की उम्र से वे उच्च रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित थे, और इस बीमारी को नियन्त्रण में रखने के लिए
उन्हें एक अच्छे खान पान का ध्यान रखना पड़ता था। मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा की अगर मैं अपने खाने पर कंट्रोल(नियंत्रण) कर लू तो मुझे टाइप २ मधुमेह नहीं होगा, और मैंने तब कहा था की इससे अच्छा है कि टाइप 2 मधुमेह हो जाये।
अभिनेता टॉम हैंक्स ही नहीं हैं जो मधुमेह जैसी बीमारी से ग्रसित है यहाँ ऐसी बहुत सी हस्तियाँ हैं जो मधुमेह से पीड़ित हैं। आइये जाने कुछ ऐसी ही हस्तियों के बारे में।

सोनम कपूर
आपको पता होगा कि बालीवुड में आने से पहले सोनम का वजन कितना ज्यादा था और उन्हें मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी भी थी, पर उन्होंने सही खान पान रखा और सही समय पर इन्सुलिन ली। जिससे वे मधुमेह जैसी बीमारी को कंट्रोल कर सकीं। इतने सख्त खान पान के बाद आज सोनम कपूर का नाम बहुत बड़ी अभिनेत्रियों में लिया जाता है।

हाले बेरी
अभिनेत्री हाले बेरी जिन्हें आप लोग बॉन्ड गर्ल के नाम से भी जानते हैं वह जब 23 साल की थी तब वे एक टीवी शो के दौरान बेहोश हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें पता चला की वे मधुमेह जैसी बीमारी से पीड़ित हैं जबकि उनके परिवार में यह बीमारी किसी को नहीं है। और तब से वे इन्सुलिन के इंजेक्शन ले रही हैं। इसके साथ ही वे अपने खाने पीने का भी काफी ध्यान रखती हैं। वे जंक फ़ूड और ज्यादा मीठा नहीं खातीं हैं।

सलमा हायेक
इस खूबसूरत अभिनेत्री को अपनी गर्भावस्था के दौरान मधुमेह की बीमारी का पता चला, उन्होंने एक अमेरिकन बेबी मेगजीन को बाताया कि यह बीमारी इनके यहाँ पीढ़ियों से चली आ रही है। उन्होंने बाताया कि पहले उन्हें इस बीमारी का पता नहीं चल पाया था, और यह बीमारी उन औरतों को ही होती है जिनका ब्लड शुगर लेवल गर्भावस्था के दौरान बढ़ जाता है।

वसीम अकरम
वसीम अकरम पाकिस्तान के प्रसिद्ध गेंदबाजों में एक हैं। वे जब 30 वर्ष के थे तब उन्हें मधुमेह की बीमारी का पता चला। यह उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था कि जो स्विंग के बादशाह कहे जाते है उन्हें मधुमेह जसी बीमारी हो गई है। बहरहाल, इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने इस बीमारी से लड़ने का सोच लिया। उन्होंने अपने आहार पर नियंतरण रखा और रोज़ व्यायाम किया और साथ ही इंसुलिन भी लगवाई। इस बीमारी ने उन्हें कमज़ोर नहीं किया और दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में अपना नाम शुमार करा दिया।

कमल हासन
कमल हासन दक्षिण सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। यह भी मधुमेह जैसी बीमारी से पीड़ित हैं, आज भारत की 5% आबादी मधुमेह से पीड़ित है। इस बीमारी ने इनका हौसला नहीं तोड़ा और आज ये मधुमेह जैसी बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

गौरव कपूर
गौरव कपूर एक प्रसिद्ध चैनल के वीजे और आईपीएल एक्स्ट्रा इन्निंग्स के होस्ट भी रह चुके हैं, इन्हें 22 साल की उम्र में पता चला कि वे मधुमेह जैसी बीमारी से ग्रसित हैं। जब उन्हें इस बीमारी का पता चला तो उन्होंने इससे मुकाबला करने का मन बना लिया। उन्होंने योग और साधना का सहारा लिए जिससे वे फिट रहें और अपने खान पान पर नियंत्रण रखा।

ड्रयू कैरी
ड्रयू कैरी एक हास्य कलाकार हैं। जब इन्हें पता चला कि ये मधुमेह से पीडित हैं तब इन्होनें 80 पाउंड वजन कम किया। वे आज यह कहते है की वजन कम करने के बाद से उन्हें मधुमेह की दवा खाने की कोई जरुरत नहीं पड़ती हैं।

जॉर्ज लुकस
स्टार वार्स के निर्माता को मधुमेह की बीमारी का तब पता चला जब वे कॉलेज से स्नातक कर रहे थे। उन्होंने वियतनाम युद्ध के लिए शारीरिक परिक्षण दिया जिसमें उन्हें यह कहा गया कि उन्हें मधुमेह है और उन्हें बाहर निकाल दिया गया।

बिली जीन किंग
बिली जीन किंग एक जानी मानी महिला टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्हें अपनी बीमारी का पता 2006 में हुआ। जिसके बाद उन्होंने 35 पाउंड वजन कम किया और आज वे मधुमेह के बारे में जागरूकता फैला रहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
