Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
मधुमेह रोगियों के लिये 15 डायट टिप्स

मधुमेह के रोगी का भोजन केवल पेट भरने के लिए ही नहीं होता, उसके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को संतुलित रखने में भी सहायक होता है। चूंकि यह रोग मनुष्य के साथ जीवन भर रहता है इसलिए जरूरी है कि वह अपने खानपान पर हमेशा ध्यान रखे। आमतौर मरीज ब्लडशुगर की नार्मल रिपोर्ट आते ही लापरवाह हो जाता है। मधुमेह के मरीज के मुंह में गया हर कौर उसके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसलिए जो भी खाएं सोच समझ कर खाएं।
अगर आप प्री-डायबिटिक या आपके घर में किसी को डायबिटीज की बीमारी है तो सावधान हो जयिये भले ही डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप संतुलित भोजन करे लेकिन भारतीयों के लिए डायबिटीज में कार्बोहाईड्रेट, फैट्स और प्रोटीन का रेश्यो 60:20:20 के अनुपात में होनी चाहिए।
डायबिटीयोलोजिस्ट और पोषण विशेषज्ञ के तरफ से ये है मधुमेह के रोगियों के लिए 15 फ़ूड टिप्स

मेथी
एक चम्मच मेथी को पूरी रात 100 मिलीलीटर पानी में भिगो दे और फिर सुबह खाली पेट इस पानी को पिए इससे डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

टमाटर का रस
हर सुबह खाली पेट टमाटर के रस में नमक और काली मिर्च मिलकर पिए

भिगोया बादाम
रोज़ 6 बादाम (रात भर पानी में भिगो कर) का सेवन भी मधुमेह पर नियंत्रण रखने में सहायक है।

भोजन की सूची जिसे आप घर या बहार भोजन करते वक्त ध्यान में रख सकते है
साबुत अनाज, जई, चना आटा, बाजरा और अन्य उच्च फाइबर खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल किये जाने चाहिए। अगर आपको पास्ता या नूडल्स खाने का मान है तो इसे हमेश हरी सब्जी या अंकुरित सब्जी के साथ ही खाए।

दूध
दूध में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते है, और यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। इस लिए रोज़ दो गिलास दूध जरुर पिए।

उच्च फाइबर वाली सब्जियाँ
उच्च फाइबर सब्जियाँ जैसे मटर, सेम, ब्रोकोली, पालक और पत्तेदार सब्जियां आपने आहार में शामिल करे। इसी तरह दाल और स्प्राउट्स भी एक स्वस्थ विकल्प है।

दाल
दाल आपके आहार के लिए बहुत जरुरी है क्यों की यह ब्लड ग्लूकोज लेवल पर काम असर डालता है, अन्य कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों की तुलना में। इसी प्रकार ब्लड शुगर लेवल को कम रखने में फाइबर बहुत मदद करता है इस लिए फाइबर युक्त सब्जियों को आपने भोजन में शामिल करे और स्वस्थ रहे है।

ओमेगा -3
ओमेगा -3 और मोनोसाचूरेटेड जैसे फैट्स का सेवन किया जाना चाहिए क्योंकी यह स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। इन के लिए प्राकृतिक स्रोतों का तेल जैसे सन बीज का तेल, वसायुक्त मछली और बादाम के तेल का प्रयोग करना चाहिए। इन तेलों में कम कोलेस्ट्रॉल होता है और ट्रांस फैट भी नहीं होता है।

फाइबर वाले फल
पपीता, सेब, संतरा, नाशपाती और अमरूद जैसे फलों का सेवन करना चाहिए क्यों की इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। और आम, केले, और अंगूर जैसे फलों का कम सेवन करना चाहिए क्यों की इनमें चीनी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।

छोटे-छोटे अंतराल में भोजन करें
एक बार में ज्यादा खाना खा लेने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इस लिए छोटे-छोटे अंतराल में भोजन करे जिससे ना आपका एक दम से हाई ब्लड शुगर लेवल हो और न लो। इसके लिए पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा आहार लेते रहे जैसे ढोकला, फल, हाई फाइबर कुकीज़, मक्खन दूध, दही, उपमा / पोहा आदि।

मिठाई से बचे
मधुमेह के रोगी को लो कार्बोहाइड्रेट, हाई फाइबर और जिन में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स हो ऐसा आहार खाना चाहिए और वसायुक्त खाद्य पदार्थों और मिठाई से बचना चाहिए। इसे साथ उन्हें दिन में 5 बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करना चाहिए।

क्या करना चाहिए
आर्टफिशल स्वीट मधुमेह के लोगों के लिए केक और मिठाई में इस्तेमाल किया जा सकता है।

खूब पानी पिए

शराब का सेवन कम करें

क्या नॉन-वेज खाना चाहिए?
मांसाहारी आहार में सी-फ़ूड और चिकन खाना चाहिए और लाल मांस(रेड मीट) से बचना चाहिए क्यों की इसमें उच्च मात्रा में सैचरैटड फैट पाया जाता है। इसके अलावा, हाई कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को एग योक और लाल मांस से बचना चाहिए।

मधुमेह रोगियों के लिये डायट टिप्स
भारतीयों में मधुमेह के रोगियों के आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा शामिल होना चाहिए। जिससे एक संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करने से आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। व भोजन में विकल्प ज्यादा मिल सकते हैं जिससे आपका भोजन वैरायटी वाला हो सकता है और बोरियत भी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
