Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
खाने की गंदी आदतें बनती है डायबटीज का कारण
शहरी निवासियों के बीच अस्वास्थ्यकर भोजन की आदतों के चलते डायबटीज एक आम संकट बनती जा रही है। मल्टीनेशनल कम्पनियां, खाने को प्रिर्जव करके लोगों के सामने कई स्टाइल और स्वाद में पेश करती है जिससे लोग उसके आदी हो जाते है और उनके मधुमेह जैसे रोग होने का रिस्क बढ़ जाता है। फास्ट फूड और जंक फूड खाने की गंदी आदतें सबसे ज्यादा यंग जेनरेशन और बच्चों में देखने को मिलती है। ऐसे खाद्य पदार्थो को खाने से बॉडी में कैलोस्ट्रॉल बढ़ता है जिससे मोटाप होता है और मोटापा ही अधिकांश बीमारियों की जड़ है।
यह बात साफ है कि हाई ग्लेसेमिक फूड जैसे - पास्ता, मैगी, कोल्ड ड्रिंक, बर्गर आदि खाने से शरीर में ब्लड़ सुगर की मात्रा बढ़ती है जिससे शरीर में डायबटीज की समस्या हो जाती है क्योंकि बॉडी में इंसुलिन कम हो जाता है। ऐसी ही कई और भी खाने की गंदी आदतें है तो लोगों में डायबटीज का कारण बनती है। खाने की ये गंदी आदतें निम्म प्रकार है : -

1) ब्रेकफास्ट न करना :
कई लोगों को नाश्ता न करने की आदत होती है या वह ढिलाई बरतते है। नाश्ता करने से पूरे दिन शरीर को ऊर्जा मिलती है और सबसे हेल्दी आदत होती है। अगर आप सदैव सुबह समय पर नाश्ता करते है तो डायबटीज का खतरा कम हो जाता है। भूखें शरीर में सुगर लेवल ज्यादा बढ़ता है।

2) उच्च जीआई फूड खाना :
फास्ट फूड और जंक फूड, उच्च जीआई फूड होते है। इनके सेवन से डायबटीज होने का शत् - प्रतिशत खतरा रहता है क्योंकि इन्हे खाने से बॉडी में जल्दी से ग्लूकोज स्त्रावित होता है और ब्लड़ सुगर लेवल बढ़ जाता है।

3) अस्वास्थकर वसा का सेवन करना :
हर तरीके का फैट, शरीर व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता है। ऑलिव ऑयल और फिश ऑयल, शरीर को ताकत देते है। लेकिन फास्ट फूड या जंक फूड में अनहेल्दी फैट होते है जो शरीर में चर्बी को बढ़ाते है और ताकत नहीं देते है। इनमें जीरो फाइबर होता है।

4) अस्वास्थकारी स्नैक्स :
यह मायने नहीं रखता है कि आप दिन में कितना अच्छा - अच्छा खाते है लेकिन उसे किस समय और कितनी मात्रा में खाते है यह मायने रखता है। इसके अलावा, खाने की कुछ सामग्री जैसे - स्वीट स्नैक, डीप फ्राइड स्नैक जैसे - समोसा आदि खाना मधुमेह होने के सबसे बड़े कारण है।

5) कोल्ड ड्रिंक :
कई लोग खाने के दौरान कोल्ड ड्रिंक को पीते है जो सबसे अस्वास्थ्यकर आदत है। इससे मोटापा बढ़ता है और शरीर में कई रोग लगते है।

6) फलों और सब्जियों को न खाना :
फलों और सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और फाइबर होते है जो शरीर को मजबूत बनाते है और ब्लड़ सुगर को नियंत्रित रखते है और पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। कई लोग फलों और सब्जियों को नहीं खाते है इससे उनके शरीर में सुगर लेवल अंसतुलित हो जाता है।

7) कभी भी खाने लगना :
स्वास्थ्यवर्धक खाद्यपदार्थो को खाने की आदत अच्छी होती है। वहीं हर टाइम कुछ न कुछ खाने की आदत अच्छी नहीं होती है। कुछ लोगों को कभी भी और कहीं भी खाने की आदत है जैसे - आधी रात में उठकर खाने लगना आदि। इससे पाचन क्रिया खराब होती है और सुगर लेवल बढ़ता है।

8) इमोशनल ईटिंग :
आजकल की बिजी और स्ट्रेसफुल लाइफ में लोगों को इमोशनल ईटिंग करने की आदत हो गई है। इस तरीके से खाने से शरीर का वजन बढ़ता है और डायबटीज होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि शरीर में ब्लड़ सुगर का लेवल बढ़ जाता है।

9) खाने के बाद डेजर्ट :
मार्केटिंग के जर्बदस्त तरीके ने यह ट्रैंड फैला दिया है कि खाने के बाद डेजर्ट जैसे - आइसक्रीम सा स्वीट लें। फैक्ट यह है कि डिनर के बाद डेजर्ट का सेवन बहुत रिस्की होता है क्योंकि इससे बॉडी में कैलोरी की मात्रा बहुत बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
