Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह रोगी ऐसे करें फुट केयर
जब आप मधुमेह के गिरफ्त मे होते हैं तब आपको अपनी स्पेशल केयर करने की आवश्यकता होती है। मधुमेह होने पर अगर आपके शरीर में चोट या कहीं घाव लग जाए तो यह जल्दी से नहीं भरेगा। चाहे कोई भी छोटी सी खरोंच क्यों ना हो, वह धीरे-धीरे बडे़ घाव में बदल जाएगी और उसमें संक्रमण के लक्षण साफ-साफ दिखाई देने लग जाएगें।
मधुमेह रोगियों को अपने पांव का खास ख्याल रखना चाहिये नहीं तो बहुत परेशानी हो जाती है। आम तौर पर मधुमेह के मरीजों में यह समस्या इतनी अधिक बढ़ जाती है कि उनका पैर काटने का खतरा 60 फीसदी बढ़ जाता है।
अगर आपको भी मधुमेह है तो कोशिश करें कि आपके पैर हमेशा साफ होने चाहिये और ऐसे जूते पहने जिनसे कोई परेशानी न हो नहीं तो अगर छाले पड़ गए तो वह जल्दी ठीक नहीं होगें। आइये जानते हैं कि मधुमेह रोगियों को अपने पैरों की कैसे देखभाल रखनी चाहिये।

साफ पैर
मधुमेह रोगी को अपने पैरों को साफ रखने का खास ख्याल रखना चाहिये। इससे पैरों में इंफेक्शन नहीं होगा और वे हमेशा स्वस्थ्य रहेगें। पैरों को हमेशा धोएं और सुखा कर रखें तथा अंगूठो के बीच में ज्यादा ध्यान दें।

पांव की देखभाल
अपने पांव को हर रोज गौर से देखें कि कहीं उसमें कोई फोड़ा, चोट या सूजन तो नहीं आ गई है। अगर आपको कुछ भी परेशानी लगे तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

पैर ढंक कर रखें
कोशिश करें कि जमीन पर कभी नंगे पैर न चलें। पैर में कोई इंफेक्शन न हो जाए इसलिये पैरों को हमेशा ढंक कर रखें। ध्यान रखें कि आप किसी ऐसे पत्थर पर पैर न रखें जिससे आपको खरोच या चोट लग जाए।

मोजे
हमेशा साफ सुथरे मोजे ही पहने और रोजाना उन्हें बदलें। ऐसे मोजे पहने जो आरामदायक हो।

जूते
हमेशा सही नाप के जूते पहने। जूतो को पहनने के बाद पैरों में छाले नहीं पड़ने चाहिये। मधुमेह रोगियों के लिये बाजार में स्पेशल जूते मौजूद हैं।

स्मोकिंग
मधुमेह रोगियों को स्मोकिंग से बिल्कुल तौबा कर लेनी चाहिये। ऐसा इसलिये क्योंकि स्मोकिंग खून के दौरे को पॉव तक पहुंचने से रोकती है।

खुद से दवाइयां लेना बंद करें
जब भी आपको अपने पैरों में कुछ गडबड दिखें तो तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाएं। यहां तक कि अगर पैरों में छाले, हल्की सी चोट , जलन या घाव लग जाए तो उसे अपने आप ठीक न करें।



Click it and Unblock the Notifications
