Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह रोगी खा सकते हैं ये हेल्दी स्नैक्स
मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिससे पूरी दुनिया में लोग परेशान हैं। जो लोग मधुमेह से पीडित हैं उन्हें डॉक्टर की सलाह से थोड़ी थोड़ी देर के अंतराल पर कुछ न कुछ खाते रहना पड़ता है। तो ऐसे में जरुरी है कि कुछ अच्छा और पौष्टिक आहार खाया जाए और उस आहार को अपने साथ ऑफिस में भी कैरी कर के ले जाया जा सके। ऐसे स्नैक्स आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेगें क्योंकि आप ऐसे ही कोई अनहेल्दी स्नैक्स नहीं रखा सकते।
यहां पर कुछ ऐसे स्नैक्स दिये जा रहे हैं जिन्हें खा कर आपका पेट भी भर जाएगा और आपको नुकसान भी नहीं करेगा। आइये जानते हैं क्या हैं वे स्नैक्स।

100 कैलोरी वाला स्नैक्स
मधुमेह होने पर आप वजन बढाना बिल्कुल भी नहीं सह सकते हैं। कोशिश कीजिये कि आप जो भी स्नैक्स खाएं वह 100 कैलोरी के अंदर ही हो।

कच्ची सब्जियां
अपने साथ एक टिफिन बॉक्स रखिये जिसमें कटी हुई गाजर, खीरा और पत्ता गोभी मिली हो। इन्हें खाने से आपका मोटापा भी कम होगा।

भुना बादाम
इसको खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। साथ ही इसमें विटामिन ई भी होता है। आपको दिन में लगभग 6 से 8 बादाम खाने चाहिये।

उबला अंडा
अंडे का सफेद भाग खाएं क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है जो कि आपके ब्लड शुगर लेवल पर बहुत हल्का सा असर डालेगा।

सेब
मधुमेह रोगियों के लिये सेब सबसे अच्छा फल माना जाता है। इससे आपको प्राकृतिक मिठास मिलेगी।

सब्जियों का शोरबा
शिमला मिर्च, गाजर, बींस, लौगी आदि सब्जियों का शोरबा केवल नमक और काली मिर्च के साथ खाइये। इन्हें आप अपने साथ फ्लास्क में ले जा सकते हैं।

फ्रूट स्मूदी
लंच के समय आप तरबूज या पपीते की स्मूदी बना कर पी सकते हैं। इससे आपका वेट भी कंट्रोल में रहेगा और आपको सारे पौष्टि तत्व भी मिलेगें।

क्रीम लेस सूप
अगर आप अपने साथ कोई स्नैक्स नहीं ले जा पा रहे हैं और आपको बाहर खाना है तो, आप हमेशा सूप पर निर्भर रह सकते हैं। मगर हां, सूप बिना क्रीम का ही होना चाहिये।

पिस्ता
पिस्ता खाने से कोलेस्ट्रॉल लो रहता है।

पीनट बटर और ब्रेड
इसे खाने से आपको मोनोसेचुरेटेड फैट प्राप्त होगा और आपकी भूख भी कंट्रोल में रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
