Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह रोगियों के लिये भारतीय आहार
आज भारतवर्ष मे कई ऐसे लोग हैं जो मधुमेह से पीडित हैं। गलत खान पान की आदत और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी होने के नाते यह सब बीमारी लोगों को पकड़ रही है। मधुमेह रोगियों को अपने खान-पान का बहुत ख्याल रखना चाहिये, उन्हें बिल्कुल भी मीठी चीजे़ और कैलोरी युक्त आहार नहीं खानी चाहिये। इसके अलावा उन्हें दिन में थोड़ा-थोड़ा दिन भर में खाते रहना चाहिये। इसके अलावा उन्हें घर की बनी कुछ ऐसी चीजे़ खानी चाहिये जो उनके मधुमेह को कंट्रोल में कर सके। उदाहरण के तौर पर ऐसे भारतीय आहार जैसे, पालक, लौकी, दाल, टमाटर, चना या सत्तू और या फिर मेथी आदि का प्रयोग नियमित करना चाहिये। हम अक्सर तली-भुनी और फैटी चीजे़ खाते रहते हैं जो कि हमारे लिये नुकसान दायक हो सकती है।
वे लोग जो वेजिटेरियन हैं, उनके लिये भारतीय आहार बड़े काम का होता है। अगर आपको मधुमेह कंट्रोल करना है तो आपको आज से ही भारतीय आहार लेने शुरु कर देने चाहिये। दाल खाना सबसे उचित होता है क्योंकि इसमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व होता है और यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती है। पर दाल बिल्कुल सादी होनी चाहिये। इसके अलावा आप पनीर भी खा सकते हैं और सलाद तथा हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
तो अगर आप मधुमेह को दूर भगाना चाहते हैं तो अभी से ही व्यायाम करना शुरु करें और अपनी डाइट में भारतीय आहार शामिल करें। कौन-कौन से हैं वे भारतीय आहार इसके बारे में आइये जानते हैं।

चना या बेसन
मधुमेह रोगियों के लिये चना या फिर बेसन बहुत लाभकारी होता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और जरुरी विटामिन्स पाये जाते हैं। आप चने का सत्तू भी पी सकते हैं, यह रामबाण साबित हो सकता है।

मेथी
1 चम्मच मेथी को रातभर पानी में भिगोने के बाद उसे सुबह खाली पेट छान कर खा लें। इससे मधुमेह कंट्रोल में हो जाएगा।

टमाटर का रस
टमाटर के रस में काली मिर्च मिल कर पीने से मधुमेह कंट्रोल में रहता है। इस खाली पेट पियें।

दाल
दाल में बहुत सारा फाइबर, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है जो कि ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करती है।

करेला
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिये करेला खाएं या उसका रस पियें।

मेथी पत्ता
मेथी को पका कर खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।

भिंडी
भिंडी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है। इसमें से एक चिपचिपा रस निकलता है जो कि शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करता है।

लौकी
मधुमेह रोगी रोज सुबह एक गिलास लौकी का रस पी कर मधुमेह को कंट्रोल कर सकते हैं।

पालक
हरी पत्तेदार पालक फाइबर युक्त होती है और इसमें बहुत सारा विटामिन पाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
