Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह रोगी भूल कर भी ना खाएं ये सब्जियां
एक बार जब आप मधुमेह से पीडित हो जाते हैं, तब आपको बहुत सोंच समझ कर अपना आहार चुनना होता है। आप पहले जो कुछ भी खाते थे, अब उस पर बंदिशे लग गई होती हैं। कई लोगों को यह गलत फहमी होती है कि सब्जियां हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिये अच्छी होती हैं, इसलिये आप आंख मूंद कर कोई भी सब्जी खा सकते हैं।
सब्जियां खाने के मामले में भी मधुमेह रोगियों को बहुत सावधान रहना चाहिये। उदाहरण के तौर पर अगर हम सूरन या आलू की बात करें तो वह मीठी होने के साथ साथ स्टार्च युक्त भी होती हैं। यहां पर कुछ ऐसी सब्जियां दी हुई हैं जिसे मधुमेह रोगियों को बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिये। आइये जानते हैं उनके बारे में-

आलू
आलू मीठे होते हैं और उनमें काफी स्टार्च पाया जाता है। इसलिये आपको जितना हो सके आलू खाने से बचना चाहिये।

सूरन
यह स्टार्च युक्त सब्जी होती है जो कि जमीन के अंदर उगाई जाती है। यह भी आलू की ही तरह खतरनाक मानी जाती है।

बींस
बींस मीठी तो नहीं होती लेकिन स्टार्च उनमें ज्यादा रहता है। आपको बींस खाना बंद नहीं करना चाहिये लेकिन अगर इसे खाना है तो या तो इसे उबाल कर खाएं या फिर बेक कर के खाएं।

चुकन्दर
चुकन्दर जमीन के नीचे से अपनी मिठास लेता है। अगर आपको चुकन्दर खाना ही है तो इसे हफ्ते में एक बार खाएं।

कद्दू
यह सर्दियों में खाया जाने वाली सब्जी है जो कि स्वाद में मीठी भी होती है और मधुमेह रोगियों के लिये बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती।

टमाटर
इसमे भले ही स्ट्रिक एसिड होता है लेकिन यह खाने में मीठा भी होता है। अच्छा होगा कि आप कच्चा टमाटर खाने से बचें। खाना पकाते समय भी टमाटर डालने से बचें।

कार्न
इसका नाम स्वीट कार्न है इसलिये आप खुद ही जान सकते हैं कि यह मीठा होता है। इसमे बहुत सारा स्टार्च पाया जाता है इसलिये इसका खाने से बचें।

शकरकंद
इसमें आलू के मुकाबले बहुत सारा स्टार्च होता है। नहीं तो इनमे बहुत सारा पोषण होता है।



Click it and Unblock the Notifications
