Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्री डाइबिटीज़ होने के 5 लक्षण
आपने डाइबिटीज़ (मधुमेह) की जांच की तथा पाया कि आपको डाइबिटीज़ नहीं है। जश्न मनाईये। परंतु यदि आपको प्री डाइबिटीज़ हो तब क्या? हाँ, प्रीडाइबिटीज़ एक रोग की पहचान है जब आपकी ब्लड शुगर इसकी आवश्यक मात्रा से अधिक हो जाती है परंतु उतनी भी अधिक नहीं होती कि इसे डाइबिटीज़ कहा जा सके। मधुमेह रोगियों के पैरों में सूजन को कम करने के 7 तरीके
भारत में तथा विश्व भर में अनेक लोग प्रीडाइबिटीज़ का शिकार होते हैं परंतु समस्या यह है कि उनमें से अधिकाँश लोगों को इसके बारे में पता नही होता।
प्रीडाइबिटीज़ के कोई विशेष लक्षण नहीं होते। हालाँकि कुछ ऐसे लक्षण हैं जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आपको यह बीमारी है या नहीं। इसे पढ़ें।

टाईप 2 के डाइबिटीज़ के बड़े खतरे के समूह में होना
यदि आपके परिवार में किसी को डाइबिटीज़ है या आपकी जीवनशैली गतिरहित है (जो हम में से अधिकाँश लोगों की होती है) तब आपको प्रीडाइबिटीज़ होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसके अलावा यदि आपकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है या आप एशिया, अफ्रीका या लैटिन अमेरिका के निवासी हैं तो आपको यह होने की संभावना अधिक होती है।
वज़न आवश्यकता से अधिक होना या मोटा होना
प्रीडाइबिटीज़ होने का एक प्रमुख कारण मोटापा है। यदि आपका बॉडी मास इंडेक्स (शरीर द्रव्यमान सूचकांक) बी. एम. आई. 25 से अधिक है तो यह हाई ब्लड शुगर की ओर संकेत करता है। मोटापे या वज़न अधिक होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्राल, दिल की बीमारी या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम जैसी बीमारियाँ होती हैं।
उच्च डाइबिटीज़ के लक्षण
यह डाइबिटीज़ का एक डरावना हिस्सा है – प्रीडाइबिटीज़ से ग्रस्त अधिकाँश लोगों को इसके लक्षण पता नहीं होते। परंतु वे लोग जिनकी ब्लड शुगर बढ़ जाती है वे अकारण थकान, प्यास अधिक लगना या अधिक बार पेशाब जाने की इच्छा होना जैसे लक्षणों का शिकार होते हैं।
त्वचा पर गहरे धब्बे
प्रीडाइबिटीज़ से ग्रसित लोगों में पाया जाने वाला एक सामान्य लक्षण त्वचा में होने वाली असामान्यता है जिसे अकान्थोसिस निग्रिकान्स कहा जाता है। आपके शरीर के वह भाग जहाँ त्वचा मुडती है वहां विचित्र, गहरे और मोटे धब्बे दिखाई देते हैं। अकान्थोसिस निग्रिकान्स अक्सर गर्दन, कोहनी के अंदर, घुटनों के पीछे और उंगली के जोड़ों पर पाए जाते हैं।
नींद कम आना
क्या आप अनिद्रा से ग्रस्त हैं? हो सकता है कि आप प्रीडाइबिटीज़ से ग्रस्त हों। अध्ययनों से पता चलता है कि वे लोग जो नियमित तौर पर रात में छह घंटे से कम सोते हैं उन्हें प्रीडाइबिटीज़ होने की संभावना अधिक होती है। यह हार्मोंस, तंत्रिका तंत्र और नींद की कमी के आपस में जुड़े होने के कारण होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
