40 की उम्र के बाद महिलाओं में दिखते हैं मधुमेह के ये लक्षण

By Staff

कैंसर और दिल की बीमारियों के बाद सबसे घातक बीमारी, डायबटीज ही होती है। इस बीमारी से शरीर का हर अंग परहेज न करने की स्थिति में प्रभावित होने लगता है।

कई बार, इस बीमारी से प्राण संकट में आ जाते हैं। इन दिनों, 70 प्रतिशत से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। कई बार यह बीमारी लोगों को आनुवाशिंकता के कारण हो जाती है।

READ: मधुमेह के लिए प्रभावकारी 7 घरेलू उपचार

अगर समय पर इस बीमारी को जान लिया जाता है तो इलाज संभव है और परहेज से इसे काबू भी किया जा सकता है लेकिन अगर आपने परहेज करने में चूक कर दी, तो आप संकट में पड़ सकते हैं।

पिछले कुछ सालों में डायबटीज से ग्रसित लोगों की संख्‍या में भारी इज़ाफा हुआ है और इससे भी ज्‍यादा वृद्धि इस बीमारी से होने वाली मौत में हुआ है। अक्‍सर यह बीमारी 40 साल की उम्र के बाद ही होती है। कई बार, पहले भी हो सकती है, यह बस आपकी जीवनशैली पर निर्भर करता है।

READ: डायबटीज डायट : क्‍या खाएं और क्‍या न खाएं

इसके लिए सबसे बेहतर रहेगा कि आप अपनी जीवनशैली को अच्‍छा बनाएं। नियमित रूप से व्‍यायाम करें, वजन पर नियंत्रण रखें और खान-पान पर ध्‍यान दें। हम आपको कुुछ विशेष लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, अगर आप महिला हैं और ये लक्षण आपको 40 की आयु के बाद स्‍वयं में दिखाई देते हैं तो अपना टेस्‍ट करवाएं। लक्षण निम्‍न प्रकार हैं:

1. योनि में संक्रमण:

1. योनि में संक्रमण:

अगर आपको आएं दिन योनि में संक्रमण रहता है तो आपको मधुमेह होने की संभावना हो सकती है। 40 की उम्र के बाद डायबटीज होने पर योनि में संक्रमण होना आम बात है। एेसा होने पर गायनोकोलॉजिस्‍ट से सम्‍पर्क करें।

2. यौन रोग:

2. यौन रोग:

संभोग के दौरान दर्द होना या खून आना या सेक्‍स करने की इच्‍छा न होना, आदि लक्षण डायबटीज के भी होते हैं। महिला को डायबटीज होने पर सेक्‍स में दिक्‍कत होने लगती है। ऐसे में डॉक्‍टर से सम्‍पर्क करके टेस्‍ट करवाएं।

3. PCOD :

3. PCOD :

यह एक सामान्‍य स्थिति होती है जब ओवरी में सिस्‍ट की काफी संख्‍या हो जाती है, लेकिन अगर आप इसे इग्‍नोर कर देती हैं तो बांझपन की शिकायत हो सकती है और भविष्‍य में काफी दिक्‍कतें हो सकती हैं। पीसीओ, डायबटीज के कारण हो सकता है इसलिए जांच अवश्‍य करवा लें।

 4. मूत्र संक्रमण :

4. मूत्र संक्रमण :

योनि में संक्रमण के साथ आपको मूत्राशय में भी संक्रमण की समस्‍या रहती है तो भी डॉक्‍टर से परामर्श करके जांच करवा लें।

5. देखने में दिक्‍कत:

5. देखने में दिक्‍कत:

महिला हो या पुरूष; डायबटीज होने पर आंखों से धुंधला दिखना संभावित होता है। ऐसे में पहले आंखों की जांच करवाएं या अपने डॉक्‍टर से सम्‍पर्क करें।

6. वजन घटना:

6. वजन घटना:

अगर पिछले कुछ समय से आपका वजन लगातार घटता जाता है तो इसे अनदेखा न करें। घटते वजन पर पर ध्‍यान दें। एक उम्र के बाद वजन घटने से कई समस्‍याएं हो सकती हैं।

 7. मूड स्‍वींग होना:

7. मूड स्‍वींग होना:

कई बार आपको समझ नहीं आता है कि आप ऐसा क्‍यों करते हैं लेकिन आपका मिज़ाज ठीक नहीं रहता है। 40 की उम्र के बाद डायबटीज होने पर आपको ऐसा हो सकता है।

 8. घाव का न भरना:

8. घाव का न भरना:

अगर आपको सुगर की बीमारी होती है तो कोई भी घाव आसानी से नहीं भरता है। ये दिक्‍कत, महिला और पुरूषों; दोनों को हो सकती है।

 9. त्‍वचा में संक्रमण होना:

9. त्‍वचा में संक्रमण होना:

त्‍वचा में संक्रमण होने के कई कारण होते हैं। लेकिन इनमें से एक कारण डायबटीज होना भी हो सकता है। 40 की उम्र के बाद अक्‍सर त्‍वचा में डायबटीज की वजह से संक्रमण हो जाता है।

10. उच्‍च रक्‍तचाप:

10. उच्‍च रक्‍तचाप:

अगर आप रक्‍तचाप आए दिन काफी ज्‍यादा रहता है तो डायबटीज होने की संभावना है। खासकर अगर आपके परिवार में पहले किसी को मधुमेह की समस्‍या रह चुकी हों। अगर ऐसा है तो शीघ्र ही डॉक्‍टर को दिखाएं।

Desktop Bottom Promotion