Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
अगर परिवार में किसी को भी है डायबिटीज, तो आपको भी नहीं खाने चाहिये ये फल
अगर आपके परिवार में किसी को मधुमेह है तो आपको भी सचेत हो जाना चाहिये। ऐसे बहुत सारे फल है जिन्हे मधुमेह के रोगियों को नहीं खाना चाहिए। आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बार में।
मधुमेह एक गंभीर बीमारी है, जिसे धीमी मौत (साइलेंट किलर ) भी कहा जाता है। यह मुख्यतः मेटाबोलिज्म में विकार के कारण पैदा होती है। भारत में आज के समय में मधुमेह काफी तेज़ी से फ़ैल रही है।
साथ ही यह भी देखा गया है कि यह पीढ़ियों में फ़ैल रही है। क्या है हरेडिटेरी बीमारी है अगर हैं तो इससे बचने की कोशिश करें। इसके लिए अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव और थोड़ा खान पान पर ध्यान दें।
यह रोग शरीर की कार्यरिकी में हुई गड़बड़ियों के परिणाम स्वरुप उत्पन्न होता है इसे शरीर के चयापचय से संबंधित एक रोग के रूप में जाना जाता है जो अग्नाशय में स्थित विशेष लैंगरहैंस द्विपिकाओं द्वारा एक विशिष्ट हार्मोन इन्सुलिन का पर्याप्त मात्रा में निर्माण न कर पाने के कारण होता है। मधुमेह की दो अवस्थाए है या दो स्तर होते हैं।
टाइप 1
इस प्रकार के डायबिटीज में पैन्क्रियाज की बीटा कोशिकाएं पूरी तरह से नष्ट हो जाती हैं जिससे शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाती है। पूरी दुनिया में इस तरह के रोगी सिर्फ 10% हैं।
टाइप 2
टाइप 2 मधुमेह से ग्रस्त लोगों का ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जिसको नियंत्रण करना बहुत मुश्किल होता है। टाइप 2 मधुमेह के रोगी दुनिया भर में सबसे ज्यादा मिलेंगे।

केला
100 ग्राम केले में लगभग 12 ग्राम चीनी होती है। इसी तरह एक मध्यम आकार के केले में लगभग 30 ग्राम चीनी और कार्बोहाइड्रेट होता है। जिसे खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

आम
100 ग्राम आम में लगभग 14 ग्राम चीनी होती है, यही नहीं एक आम में लगभग 30-35 ग्राम चीनी होती है। क्योंकि आम मीठा फल होता है इसीलिए इसमें चीनी की मात्रा भी अधिक होती है। जिसे खाना मधुमेह के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है।

तरबूज
यह अन्य फलों की तरह इतना मीठा नहीं होता है क्योंकि इसमें 100 ग्रा के तरबूज में केवल 6 ग्राम चीनी होती है। यही नहीं तरबूज के आकार से भी फर्क पड़ता है। क्योंकि एक तरबूज़ में लगभग 50 ग्राम चीनी ही होती है। तो अगर इसे कम मात्रा में खाया जाए तो इससे कोई नुक्सान नहीं होगा।

स्ट्रॉबेरीज
स्ट्रॉबेरीज खाने में बहुत स्वादिष्ट और रसीली लगती हैं, यही नहीं इसके 100 ग्राम स्ट्रॉबेरीज में सिर्फ 5 ग्राम चीनी होती है। जो वैसे तो बहुत कम है। लेकिन अगर इसे जरुरत से ज्यादा खाया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।

अनानास
अनानास एक खट्टा फल है, लेकिन इसमें भी 100 ग्राम अनानास में लगभग 10 ग्राम चीनी होती है। इसीलिए मधुमेह के रोगियों को यह नहीं खाना चाहिए।

अंगूर
अंगूर खट्टे और मीठे दोनों ही पाए जाते हैं। ये इतने स्वादिष्ट होते हैं की कोई इन्हे खाये बगैर रहे ही नहीं सकते है, फिर चाहे इसे दही के साथ खाये या किसी और चीज़ में। इस फल के हर 100 ग्राम में लगभग 16 ग्राम चीनी होती है। इसीलिए इसे जितना भी हो सके कम ही खाएं।

नाशपाती
100 ग्राम नाशपाती में 10 ग्राम चीनी होती है। वैसे तो इसमें पानी और पोषण तत्व अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन चीनी की मात्रा ज्यादा होने के कारण मधुमेह के रोगियों के लिए यह नुक्सान देह है।



Click it and Unblock the Notifications
