Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दुर्गा पूजा के दौरान डायबिटीज के मरीज फिट रहने के लिए इन टिप्स को अपनाएं
दुर्गा पूजा भारत में मनाया जाने वाला बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है और लोग इसकी तैयारी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। लोग अपने अपने घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते हैं और मस्ती के साथ खाते पीतें हैं।
लेकिन उनका क्या जो डायबिटिक हैं क्या वो दूसरे लोगों की तरह अच्छे अच्छे व्यंजनों का आनंद नहीं ले सकते हैं?



कम से कम खायें :
एक तो उपाय यही है कि दूसरों की तुलना में जो लोग डायबिटिक हैं वो कम खाएं यानी बड़े प्लेट को दूर ही रखें छोटे प्लेट से ही संतुष्ट रहें। आयुर्वेद के अनुसार अगर आप सही मात्रा में खायेंगे तो आपका पेट एकदम ठीक रहेगा।

अपने खाने को लेकर सचेत रहें :
अक्सर इन ख़ुशी के मौकों पर आपके दोस्त या संबंधी आपको तरह तरह की चीजों को खाने के लिए कहते हैं लेकिन आप अपने हेल्थ को लेकर एकदम सतर्क रहें। अगर आपके पास खाने के लिए तीन से चार विकल्प हैं तो आप उनमें से एक या दो चीजों को छोड़ दीजिये जिससे आप कम से कम कैलोरी ले सकें। आप शुगर फ्री चाय या काफी ले सकते हैं, मिठाइयों की जगह नट्स ले सकते हैं, फ्रूट जूस ले सकते हैं। कुल मिलाकर आपको अपने आप को संतुलित रखना है।

आराम से स्वाद लेकर खायें :
आप इन मौकों पर खाने पीने में जल्दबाजी बिल्कुल भी ना करें। धीरे धीरे हर एक चीज का आराम से स्वाद लेकर खाइए। ऐसा करने से आपको संतुष्टी भी मिलेगी और और फ़ूड ठीक से पच भी जायेगा।

ज्यादा खाने से परहेज करें :
अक्सर लोग त्योहारों पर भूल जाते हैं कि वो डायबिटिक भी हैं और ज्यादा खाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने से बचें अगर कोई चीज आपको बहुत पसंद भी है और आप पहले ही काफी कुछ खा चुकें हैं तो आप उन चीजों से परहेज करें।

एक्सरसाइज करना ना भूलें :
त्यौहार का मतलब होता है खुशियाँ। आप इसमें एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी ना भूलें क्योंकि आप इन त्योहारों पर कुछ ज्यादा ही मजेदार व्यंजनों का स्वाद ले लेते हैं इसलिए कैलोरी और फैट को बर्न करने के लिए यह ज़रूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने आपको स्वस्थ और फिट रखें।



Click it and Unblock the Notifications
