Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
डायबिटीज से बचने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में लायें ये 5 बदलाव
डायबिटीज वर्तमान युग की ऐसी बीमारी है जिसके मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है।
आंकड़ों के अनुसार इस समय पूरी दुनिया में करीब 50 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं वहीँ 2025 तक ऐसी सम्भावना है कि इसके मरीजों की संख्या 30 मिलियन और बढ़ जायेगी।
अगर समय रहते आपने अपना बचाव नहीं किया तो वो दिन दूर नहीं जब अपनी खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से आप भी इस बीमारी के चपेट में आ जायेंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए कुछ ख़ास टिप्स बता रहे हैं इन पर अमल करें।

नियमित अंतराल पर खाना खाएं :
वजन कम करने के चक्कर में कभी भी एक टाइम का आहार स्किप ना करें। यह बहुत बड़ी गलती है और इस वजह से आप बहुत जल्दी डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। इसलिए दिन में कई बार थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाएं और डाइट में हेल्दी चीजों का सेवन बढ़ा दें। इससे डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

फाइबर का अधिक सेवन :
डाइट में जितनी अधिक से अधिक मात्रा में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करेंगे, डायबिटीज का खतरा उतना ही कम होता जायेगा। इसके लिए रोजाना ब्राउन राइस, ओट्स, नट्स इत्यादि का सेवन बढ़ा दें। फाइबर के सेवन से आपका पेट लम्बे समय तक के लिए भरा रहता है जिससे बार बार बेवजह भूख से छुटकारा मिल जाता है।

हैवी ब्रेकफास्ट और हल्का डिनर करें :
खुद को फिट रखना चाहते हैं तो सबसे ज्यादा ध्यान अपने नाश्ते पर दें। इसके लिए सुबह नाश्ते में प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर चीजें शामिल करें जिससे ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य रहता है। इसके अलावा रात में बिल्कुल हल्का खाना खाए जिससे वो आसानी से पच जाए। इस डाइट रूटीन को अपनाने से भी डायबिटीज का खतरा कम होता है।

एक्सरसाइज करें :
बचपन से हमें यह सिखाया जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। लेकिन अक्सर लोग अपनी जॉब और बाकी जिम्मेदारियों के चलते एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं। आपको बता दें कि आप कितनी भी व्यस्त जीवनशैली जी रहे हों लेकिन एक्सरसाइज करने के लिए कम से कम आधा घंटा ज़रूर निकालें। इससे डायबिटीज समेत कई तरह की बीमारियों का खतरा कम होता है।

प्रोटीन, हेल्दी फैट और फलों का सेवन करें:
आप अपनी डाइट में जितना अधिक से अधिक हेल्दी चीजों को शामिल करेंगे आप उतना ही स्वस्थ रहेंगे। बैलेंस डाइट आपको डायबिटीज ही नहीं बल्कि अन्य कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाती है। इसके लिए डाइट में लो फैट प्रोटीन जैसे कि चीज, दही, अंडे आदि का सेवन करें। इसके अलावा हेल्दी फैट से भरपूर चीजं जैसे कि एवोकैड़ो और नट्स का सेवन बढ़ा दें। हरी सब्जियां भी अधिक मात्रा में खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
