Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या डायबिटीज से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है?
डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है और खासतौर पर अपने देश में इसके मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है। डायबिटीज शरीर के लिए नुकसानदायक तो है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका आपके प्रजनन क्षमता पर क्या असर पड़ता है?
आपको बता दें कि डायबिटीज का बुरा प्रभाव आपके स्पर्म काउंट पर पड़ता है और कुछ मामलों में इसका असर मेल फर्टिलिटी पर भी पड़ता है।

क्या डायबिटीज से मेल फर्टिलिटी प्रभावित होती है?
डायबिटीज के कारण मरीज के स्पर्म काउंट तो कम होते ही हैं साथ ही स्पर्म की क्वालिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके कारण पुरुषों को स्पर्म अपॉपटोटिस नामक समस्या हो जाती है जिससे इसका बुरा असर स्पर्म के डीएनए पर भी पड़ता है और यह गर्भपात का कारण भी बन सकता है। जी हाँ इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति के स्पर्म कुछ मामलों में इतने खराब हो जाते हैं कि भ्रूण विकसित नहीं हो पाता है और गर्भपात की समस्या हो जाती है।

मैरिड लाइफ पर असर:
डायबिटीज के कारण पुरुषों की सेक्स क्षमता पर बुरा असर पड़ता है और बेड पर उनकी परफॉरमेंस खराब होने लगती है। इसेके कारण लोगों की सेक्स लाइफ भी खराब होने लगती है।

किन कारणों से डीएनए डैमेज होता है:
डायबिटीज के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की समस्या होती है और इसी वजह से स्पर्म के डीएनए डैमेज होने लगते हैं।


टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज :
हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के डीएनए डैमेज होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों का वॉल्यूम भी सामान्य की तुलना में कम होता है।

रिसर्चर ने कैसे शोध किया :
इस शोध में सामान्य लोगों को और डायबिटीज के मरीजों दोनों को शामिल किया गया और इन सभी लोगों की उम्र 25-45 साल के बीच की थी। जब शोष के निष्कर्ष निकाले गये तो यह पता चला कि आम लोगों की तुलना में डायबिटीज के लोगों के स्पर्म के डीएनए ज्यादा डैमेज मिले। इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि डायबिटीज का असर लोगों की प्रजनन क्षमता पर पड़ता है।

निष्कर्ष :
इस शोध का यह मतलब नहीं है कि आप पैनिक हो जायें बल्कि अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आपको इससे जुड़े कुछ लक्षण दीखते हैं तो अपनी जांच ज़रूर करा लें.



Click it and Unblock the Notifications
