Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन संकेतों से जाने बच्चों में टाइप-1 डाइबिटीज के लक्षण
मधुमेह यानी की डायबिटीज की बीमारी इतनी ज्यादा घातक हो सकता है कि इससे बच्चों की आंखे और किडनियों पर बुरा असर पड सकता है। आइए जानते है बच्चों में डायबिटिज टाइप-1 के संकेतों के बारे में।
बच्चों और किशोरों में टाइप-1 डाइबिटीज मेलिटस एक विशिष्ट प्रकार है। बच्चों और युवाओं में यह तेज़ी से फ़ैल रहा है परन्तु फिर भी इसके लक्षणों को पहचानने के लिए प्रयास नहीं किये जा रहे हैं।
टाइप-1 डाइबिटीज में आपके बच्चे का पैंक्रियास (पाचक ग्रंथि) इन्सुलिन का उत्पादन बंद कर देता है जो जीवित रहने के लिए आवश्यक है। ऐसी स्थिति में आपको शरीर में इस इन्सुलिन को प्रतिस्थापित करना पड़ता है।
अत: टाइप-1 डाइबिटीज को इन्सुलिन डिपेंडेंट (इन्सुलिन पर निर्भर) डाइबिटीज भी कहा जाता है।

कार्बोहाइड्रेट पर ध्यान दे
जब आपको पता चलता है कि आपके बच्चे को टाइप 1 डाइबिटीज है तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। आपको उसकी ब्लड शुगर की जांच करनी चाहिए, उसे इन्सुलिन के इंजेक्शन देना चाहिए और उसके कार्बोहाइड्रेट के सेवन पर ध्यान रखना चाहिए। पिछले कुछ सप्ताहों में बच्चों में टाइप 1 डाइबिटीज मेलिटस के लक्षण तीव्रता से बढ़ते हुए दिखे हैं।

थकावट रहना
इस लेख में हमने बच्चों और किशोरों में होने वाले टाइप 1 मेलिटस डाइबिटीज के सबसे विशिष्ट लक्षणों के बारे में बताया है। टाइप 1 डाइबिटीज मेलिटस से ग्रस्त बच्चों में पाया जाने वाला सबसे मुख्य लक्षण थकान है। आप देखते हैं बच्चा हमेशा थका हुआ और सुस्त महसूस करता है। टाइप 1 डाइबिटीज मेलिटस से ग्रस्त बच्चों को यीस्ट इंफेक्शन (संक्रमण) होने की संभावना अधिक होती है।

व्यवहार में परिवर्तन
बच्चों के साथ साथ लड़कियों को यह इंफेक्शन होने की संभावना अधिक होती है। टाइप 1 डाइबिटीज मेलिटस से ग्रस्त बच्चों को देखने में (दृष्टि दोष) तकलीफ होती है। इससे बच्चों को धुंधला दिखाई देता है। टाइप 1 डाइबिटीज मेलिटस से ग्रस्त बच्चों के व्यवहार में अचानक परिवर्तन आ जाता है। वे अचानक चिडचिडे, मूडी, क्रेंकी और उदास हो जाते हैं।

वजन में गिरावट
यदि आपको लगता है कि आपके बच्चे का वज़न तेज़ी से कम हो रहा है तो यह टाइप 1 डाइबिटीज मेलिटस के कारण हो सकता है। सही मात्रा में खाना खाने के बावजूद आपके बच्चे का वज़न कम होने लगता है और बहुत अधिक खाना खाने पर भी बच्चे का वज़न नही बढ़ता। टाइप 1 डाइबिटीज मेलिटस के कारण बच्चों को बहुत अधिक भूख लगती है। उनके हाथ में जो भी आता है वे सब चीजें वे खा लेते हैं। यदि आपका बच्चा टाइप 1 डाइबिटीज मेलिटस से ग्रस्त है तो उसे बहुत अधिक प्यास लगती है और बच्चा पेशाब भी अधिक करता है।



Click it and Unblock the Notifications
