Latest Updates
-
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम
इन लक्षणों से पहचानें शरीर में बढ़ गयी है ब्लड शुगर की मात्रा
इस समय पूरी दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल में होने वाले परिवर्तन के कारण ही डायबिटीज की समस्या होती है।
अगर सही समय पर इस बीमारी का इलाज ना किया जाए तो आगे चलकर आपको और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कई लोग यह पहचान ही नहीं पाते हैं कि आखिर कब उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ रहा है या घट रहा है। जबकि इसे पहचानने के कई लक्षण मौजूद हैं।

आज हम इस आर्टिकल में आपको ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने के प्रमुख लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।

बार बार पेशाब लगना :
अगर आपको दिन भर में कई बार पेशाब लग रही है तो समझ लें कि शरीर में कोई न कोई गड़बड़ी ज़रूर है। शरीर में जब ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है तो किडनी अतिरिक्त ग्लूकोज को मूत्र के रूप में बाहर निकाल देती है। इसी वजह से बार बार पेशाब के लिए जाना पड़ता है।

अधिक प्यास लगना :
अगर बार बार आपका मुंह सूख रहा है और तेज प्यास लग रही है तो इसका मतलब है कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है। यह हाई ब्लड शुगर को पहचानने का सबसे प्रमुख लक्षण है।

थकावट होना :
अगर आप दिन में थोड़ा भी काम करने के बाद थक जा रहे हैं तो समझ ले कि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है। इसके अलावा अगर आपको रात में कई बार पेशाब करने के लिए बाथरूम जाना पड़ रहा है और ठीक से नींद नहीं आ रही है तो यह भी दर्शाता है कि आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल की मात्रा काफी बढ़ गई है।

नजर में धुंधलापन :
जब शरीर में ग्लूकोज लेवल काफी बढ़ जाता है तो उस समय आपकी आंखों में सूजन हो जाती है। इस सूजन के कारण लेंस का शेप बिगड़ जाता है जिससे आप किसी भी चीज़ पर फोकस नहीं कर पाते हैं और आपको चीजें धुंधली दिखाई देने लगती हैं। यह हाई ब्लड शुगर का एक प्रमुख लक्षण है।

मसूड़ों से खून आना :
जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो बैक्टीरिया की मात्रा भी काफी बढ़ जाती है जिनके कारण आपके मसूड़ों से खून निकलने लगता है। कई बार इन हानिकारक बैक्टीरिया के कारण मसूड़ों में सूजन हो जाती है और ब्रश करते समय उनसे खून निकलने लगता है। इन सभी लक्षणों से आप पहचान सकते हैं कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ गया है।

स्किन पर धब्बे :
शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण रक्त धमनियां सिकुड़ जाती है जिससे शरीर के कई हिस्सों में लाल लाल धब्बे पड़ने लगते हैं। अगर आपको भी ऐसा कुछ महसूस हो रहा है तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर की सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications