Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन 9 कारणों की वजह से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा

वैसे तो हम सभी की अपनी अलग-अलग पसंद और रूचि होती है। लेकिन एक ऐसी चीज है जिसे हम सभी पाना चाहते हैं- वह है अच्छा स्वास्थ। हम अपने जीवन में अच्छी शिक्षा, मनचाही जॉब और एक अच्छी फेमिली के साथ वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो हम चाहते हैं लेकिन यदि हम बीमारियों से घिरे हों तो जीवन में इन सारी चीजों का आनंद कभी नहीं उठा सकते हैं।
कुछ बीमारियों ऐसी होती हैं जिन्हें डॉक्टर से इलाज कराकर ठीक किया जा सकता है। निमोनिया और वायरल फ्लू जैसी बड़ी बीमारी भी इलाज से ठीक हो सकती है। लेकिन डायबिटीज और डिमेंशिया जैसी बिमारी को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। हालांकि कुछ उपचार और हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाकर इन बीमारियों के लक्षण पर काबू पाया जा सकता है। जैसा कि हम जानते हैं डायबिटीज एक गंभीर मेटाबोलिक बीमारी है जो 50 वर्ष की उम्र से अधिक किसी भी इंसान को प्रभावित कर सकती है। डायबिटीज को इलाज के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है।
डायबिटीज एक ऐसी अवस्था है जिसमें मनुष्य का ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं उत्पन्न हो पाता है। इसकी वजह से शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगते हैं। वजन घटना, बार-बार पेशाब जाना, इम्यूनिटी कमजोर होना, थकान, खून का थक्का कम बनना आदि डायबिटीज के सामान्य लक्षण हैं। यहां हम आपको डायबिटीज होने के ऐसे प्रमुख कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर ज्यादतर लोगों को मालूम नहीं होता है।

1-कॉफी से परहेज करें :
यह सुनकर आपको आश्यर्य होगा लेकिन हार्वर्ड टी. एच. चान स्कूल द्वारा की गई एक स्टडी में यह पाया गया है कि जो लोग नियमित कॉफी पीते हैं उनमें डायबिटीज होने की संभावना तैंतीस प्रतिशत कम हो जाती है क्योंकि कॉफी में मौजूद कुछ यौगिक शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम कर देते हैं।

2-प्रोबायोटिक्स की कमी :
प्रोबायोटिक्स में पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में हेल्दी बैक्टीरिया की वृद्धि में सहायता करते हैं। ये बैक्टीरिया दही और इससे बने खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। भोजन में प्रोबायोटिक्स की कमी से आंत में सूजन हो सकती है जिसके कारण इंसुलिन बनने की क्षमता कम हो जाती है और इसकी वजह से डायबिटीज हो जाती है।

3-प्लास्टिक के कंटेनर का प्रयोग करने से :
प्लाटिक के बने कंटेनर में कुछ खाने या पेय पदार्थ पीने से डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है। क्योंकि प्लास्टिक के कंटेनर बनाने में कुछ ऐसे केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो इंसुलिन बनने की क्षमता को कर देता है और हाइपरटेंशन को बढ़ाता है जिसकी वजह से डायबिटीज होने की संभावना रहती है।

4-धूप की कमी :
यदि आप किसी ठंडे देश में रहते हैं और आपको सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पाता है तो आपमें डायबिटीज होने की संभावना बढ़ सकती है। क्योंकि सूर्य का प्रकाश न मिलने से विटामिन डी की कमी हो जाती है जो डायबिटीज होने का एक कारण हो सकता है।

5-डेस्क जॉब :
यदि आप डेस्क जॉब करते हैं जहां लगातार आप कई घंटों तक बैठे रहते हैं या आप ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं तो आपका बेली फैट बढ़ सकता है और बेली फैट का बढ़ना डायबिटीज होने का एक सामान्य कारण है।

6-ब्रेकफास्ट न करना :
यदि आप अपनी बिजी लाइफ स्टाइल की वजह से रोज सुबह नाश्ता नहीं कर पाते हैं तो आपमें टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। क्योंकि सुबह ज्यादा देर तक भूखे रहने से शरीर में इंसुलिन का लेवल गड़बड़ हो जाता है।

7-डिहाइड्रेशन :
यदि आपको पर्याप्त पानी पीने की आदत नहीं है तो आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। डिडाइड्रेशन की वजह से हाइपरग्लाइसेमिया हो सकता है जिससें शरीर में शुगर की मात्रा अधिक सांद्र हो जाती है जिसकी वजह से डायबिटीज हो जाती है।

8-परफ्यूम :
यदि आप परफ्यूम या रूम फ्रेशनर्स का इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो आपको डायबिटीज हो सकती है। परफ्यूम में कुछ ऐसे केमिकल मिले होते हैं जो शरीर में इंसुलिन के संतुलन को गड़बड़ कर देते हैं जिसकी वजह से डायबिटीज हो जाती है।

9-दूषित मांस खाने से :
अगर आप बाजार में रेड मीट खाते हैं तो आपको डायबिटीज हो सकती है क्योंकि रेड मीट को साफ करने के लिए कीटनाशक और केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से हाइपरग्लासेमिया हो सकता है जो डायबिटीज होने का बड़ा कारण है।



Click it and Unblock the Notifications
