Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है काले चने का पानी, खाली पेट इसे पीने से ब्लड शुगर होता है तुरंत कंट्रोल
डायबिटीज के मरीज को अपने खानपान का बहुत ख्याल रखना होता है। ब्लड शुगर को समय-समय पर चैक करते रहना पड़ता है। कई लोग ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए कई परहेज करते है तो कई लोग इसके लिए घरेलू नुस्खे अजमाते है। आज हम आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जादुई ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे है जो आपके बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता हैं। ये देसी नुस्खा काले चने का पानी। जानिए चना किस तरह से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर है। साथ ही जानें कि इसका सेवन किस तरह से करना फायदेमंद होता है।

डायबिटीज में कैसे फायदा करता है काला चना
चने की सब्जी या फिर उबले हुए चने तो आपने कई बार खाया होगा। लेकिन क्या आपको पता है चने के पानी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित भी करता है। चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है। चना शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है।

जानें कैसे और कब करें इसका सेवन
डायबिटीज के मरीज रोजाना दो मुट्ठी चने को अच्छी तरह धोकर भिगो दें। सुबह इस चने के पानी को खाली पेट पिएं। रोजाना इसे पीने से आपको ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आने लगेगा।

इम्यूनिटी बढ़ाए
जैसा कि इन दिनों हर कोई इम्यूनिटी बढ़ाने का हर तरीका अपना रहा है तो ऐसे में आप चने का पानी आपकी खूब मदद कर सकता है। इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। चने विटामिन्स से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, इसमें क्लोरोफिल और फास्फोरस भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होती है। अब कभी भी आप चने भिगोएं या उबालें, तो उसका पानी फेंकने की बजाय पी जाएं।



Click it and Unblock the Notifications