Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
रोज एक ग्लास हरे धनिया का पानी पीए, डायबिटीज से पाए छुटकारा
हरे धनिये की पत्तियां और बीज दोनों ही खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। खाने में धनिया पत्ती से गार्निशिंग न सिर्फ खाने की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि स्वाद में बढ़ोत्तरी कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया सिर्फ खाने की खूबसूरती और स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसका पानी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी है।
भारतीय रसोई में कई वर्षों में इस्तेमाल किया जा रहा धनिया डायबिटीज जैसी बीमारी के लिए रामबाण की तरह काम करता है। धनिया के पानी में पोटैशियम, कैल्श्यिम, विटामिन सी और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये सभी तत्व बीमारियों को कोसों दूर रखते हैं। धनिये का पानी पीने के ढेरों फायदे हैं जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको यहां पर जानकारी दे रहे हैं।

डायबिटीज के लिए दवा
धनिए को मधुमेह नाशी यानी कि डायबिटीज को दूर भगाने वाला माना जाता है। इसका पानी पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है।
धनिया के पत्तियों या बीज को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह के वक्त इसका पानी पीएं। धनिया में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण वह आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में इस बात पर शोध किया गया। इस मे इस बात का पता चला हैं कि, धनिया में इथेनॉल मौजूद होते हैं जो सीरम ग्लूकोज या ब्लड शुगर को कम करने के लिए प्रभावी माना जाता हैं।

वजन कम करने में असरदार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो धनिये के बीज का इस्तेमाल करने से फायदा होगा। इसके लिए आप तीन बड़े चम्मच धनिये के बीज एक गिलास पानी में उबालें। जब पानी आधे से कम हो जाए तो इसे छान लीजिए। इसे पीने से आपके वजन में कुछ कटौती होने लगेगी।

बढ़ाए डाइजेशन
हरा धनिया पेट की समस्याओं को दूर कर पाचनशक्ति बढ़ाता है. धनिए के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है।

नकसीर की दवा
हरे ताजे धनिया की लगभग 20 ग्राम पत्तियों के साथ चुटकी भर कपूर मिला कर पीस लें और रस छान लें। इस रस की दो बूंदें नाक के छेदों में दोनों तरफ टपकाने से और रस को माथे पर लगा कर हल्का-हल्का मलने से नाक से निकलने वाला खून बंद हो जाता है।

पीरियड में ज्यादा ब्लीडिंग को रोकें
धनिया महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याओं को दूर करता है। अगर पीरियड्स साधारण से ज्यादा हो तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिए के बीज डालकर उबालकर इसमें चीनी डालकर पीने से फायदा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
