Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
क्या है एल्यूलोज, चीनी जितनी मिठास तो है लेकिन कैलोरी नहीं
वेटलॉस करने के लिए सबसे पहले लोग अपनी डाइट से चीनी को हटाते हैं। हालांकि नॉर्मल लाइफ में भी चीनी का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में कैलोरी बढ़ती हैं। कैलोरी बढ़ने की वजह से वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है। लेकिन जिन लोगों को मीठा का शौक होता है उनके लिए मीठा छोड़ना बहुत ही बड़ा चैलेंज होता है। इस समस्या से निपटने के लिए ऐसे में ऑप्शन के तौर पर एल्यूलोज बेस्ट है क्योंकि यह स्वाद में बिल्कुल चीनी की तरह ही होता है और इसमें कैलोरी नहीं है।

आमतौर पर यह रोजाना खाए जाने वाली चीनी नहीं बल्कि एल्यूलोज है जो मीठे के तौर पर बेहतर और एक हेल्दी ऑप्शन है। इसे आप नॉर्मल डाइट में शामिल कर सकती हैं। एल्यूलोज इन दिनों काफी पॉपुलर है क्योंकि इसमें चीनी की तुलना में 90% कैलोरी की मात्रा कम होती है। आइए जानते हैं क्या है एल्यूलोज और सेहत के लिए है कितना फायदेमंद है।
क्या है एल्यूलोज
एल्यूलोज एक नॉर्मल चीनी है जो कई फूड जैसे कटहल, किशमिश, मेपल सिरप, ब्राउन शुगर, कारमेल सॉस आदि में शामिल है। हेल्दी होने के साथ यह मोबिलाइज्ड नहीं है, इसलिए इसमें कैलोरी नहीं होता है। साथ ही यह ब्लड शुगर के लेवल को प्रभावित नहीं करता है। इस प्रॉपर्टी के कारण, यह डायबिटीज रोगियों के लिए उपयुक्त है और साथ ही यह फिटनेस को मेंटेन करने के लिए भी परफेक्ट है क्योंकि इसमें चीनी नहीं है। दिल के सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
नॉर्मल चीनी से अलग है एल्यूलोज
एल्यूलोज न सिर्फ अलग है बल्कि हेल्दी भी है,लेकिन इसके लिए आपको चीनी के बारे में जानना जरूरी है। चीनी को तीन तरीके में बांटा गया है। मोनोसैक्राइड, डिसैक्राइड और ओलिगोसैचेराइड्स। मोनोसैक्राइड चीनी का सरल रूप है और इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज शामिल है। इन दोनों को मिलने पर डिसैक्राइ बनता है। रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चीनी डिसैकराइड है क्योंकि यह ग्लूकोज और फ्रक्टोज से बनी होती है।
एल्यूलोज एक मोनोसैक्राइड है जिसमें चीनी के बराबर मीठा होता है। इसे डायबिटीज के मरीज भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा यह दांतों पर नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता है। ऐसे में आप बिना किसी नुकसान के इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
चीनी की तुलना में है कम मीठा
एफडीए( अमेरिकी खाद्य और औषधि) के मुताबिक एल्यूलोज कम कैलोरी और कम मीठा होता है जिसे किसी शुगर लिस्ट में शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। कुछ नैचुरल खाद्य पदार्थों में एल्यूलोज बहुत मात्रा में मौजूद होता है, ऐसे में इसे दुर्लभ भी माना जाता है। हालांकि एल्यूलोज की टेक्सचर, स्वाद और अन्य विशेषताएं चीनी के समान हैं, लेकिन इसे कम कैलोरी वाली चीनी नहीं माना जा सकता है। इस तरह के मोनोसैक्राइड प्रकार के चीनी में केवल मुट्ठी भर खाद्य पदार्थ होते हैं। वहीं इसके बढ़ते डिमांड की वजह से कई कंपनियां फ्रुक्टोज और कॉर्न में इसकी पैकेजिंग कर रही है। वहीं ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जिसमें एल्यूलोज की मात्रा अधिक है ऐसे में आप चाहे तो चीनी का सेवन बंद कर सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
